फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card Alert: नया क्रेडिट कार्ड लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

Mon, 28 Feb 2022 01:20 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 28 Feb 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Credit Card Keep these things in mind while buying a new credit card
क्रेडिट कार्ड खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : Istock

बीते कुछ सालों से देश डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आजकल लोग कैश से ज्यादा डिजिटल या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग का प्रयोग ज्यादा किया जाने लगा है। क्रेडिट कार्ड की मदद से आप पैसे नहीं होने पर भी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कई कंपनियां कई तरह ही ऑफर्स के साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधा देती हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा मिलता है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग में भी क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के ऑफर्स दिए जाते हैं। यही वजह है कि लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो बेहद जरूरी है कि इस दौरान आप कुछ बातों का खास ख्याल रखें, ताकि आगे चलकर आपको किसी प्रकार के नुकसान का सामना नहीं करना पड़े। अगर आप क्रेडिट कार्ड खरीद रहे हैं, तो पहले देखें कि कंपनी आपसे कितनी सालाना फीस वसूल रही है, इसके बाद कोई ऑप्शन का चुनें। 

Credit Card Keep these things in mind while buying a new credit card
क्रेडिट कार्ड खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : Istock
  • क्रेडिट कार्ड खरीदते समय आपको जॉइनिंग फीस पर भी जरूर ध्यान देना चाहिए। कई कंपनियां आपसे बहुत अधिक जॉइनिंग फीस वसूलती है। ध्यान रहे कि सुपर प्रीमियम कैटेगरी का क्रेडिट कार्ड खरीदने पर ज्यादा जॉइनिंग फीस देनी होती है। जबकि, बेसिक कार्ड की जॉइनिंग फीस कम होती है।
Credit Card Keep these things in mind while buying a new credit card
क्रेडिट कार्ड खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : Istock
  • आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आपके क्रेडिट कार्ड के रिपेमेंट में ईमआई का ऑप्शन जरूर हो, इसकी मदद से आपको बाद में पैसों की रिपेंट करने में परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Credit Card Keep these things in mind while buying a new credit card
क्रेडिट कार्ड खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : istock
  • क्रेडिट कार्ड में आपको कैश निकालने की सुविधा भी दी जीती है। इसके लिए आपको अलग से कैश निकासी शुल्क देना पड़ता है। इस बात का ध्यान रहे कि कार्ड का कैश निकासी शुल्क कम हो।
विज्ञापन
Credit Card Keep these things in mind while buying a new credit card
क्रेडिट कार्ड खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल - फोटो : istock
  • इसके अलावा आपको क्रेडिट कार्ड लेते समय क्रेडिट कार्ड की बिलिंग डेट में फ्लेक्सिबिलिटी को भी देखना चाहिए। क्योंकि अगर गलती से पेमेंट डेट गुजर जाए तो बैंक कितना चार्ज लगाएगा ये जानना बहुत जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed