बीते कुछ सालों से देश डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आजकल लोग कैश से ज्यादा डिजिटल या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग का प्रयोग ज्यादा किया जाने लगा है। क्रेडिट कार्ड की मदद से आप पैसे नहीं होने पर भी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कई कंपनियां कई तरह ही ऑफर्स के साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधा देती हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा मिलता है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग में भी क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के ऑफर्स दिए जाते हैं। यही वजह है कि लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो बेहद जरूरी है कि इस दौरान आप कुछ बातों का खास ख्याल रखें, ताकि आगे चलकर आपको किसी प्रकार के नुकसान का सामना नहीं करना पड़े। अगर आप क्रेडिट कार्ड खरीद रहे हैं, तो पहले देखें कि कंपनी आपसे कितनी सालाना फीस वसूल रही है, इसके बाद कोई ऑप्शन का चुनें।
Credit Card Alert: नया क्रेडिट कार्ड लेते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन