फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आपका तो नहीं कट गया है ओवरस्पीडिंग का चालान? ऐसे करें घर बैठे चेक

Wed, 21 Jun 2023 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Challan Details: How to check your vehicle challan
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Check Challan Status: अगर आप सड़क पर वाहन चलाते हैं, तो आपको सड़क यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी होता है। इसके पीछे दो वजह है। पहली अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं और अपनी मर्जी के हिसाब से गाड़ी चलाते हैं, तो आपकी दुर्घटना हो सकती है। वहीं, दूसरी वजह है कि अगर आप सड़क यातायात के नियमों की अनदेखी करते हैं, तो आपके चालान कट सकते हैं और आजकल तो लगभग सभी जगहों पर कैमरे लगा दिए गए हैं। ऐसे में आपका चालान कट सकता है। वहीं, अगर आप गाड़ी तेज चलाते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप तय स्पीड से ही गाड़ी चलाएं। वरना आपका ओवरस्पीडिंग का चालान कट सकता है। ऐसे में अगर आपको चेक करना है कि कहीं आपका ओवरस्पीडिंग का चालान तो नहीं कटा है। तो आप घर बैठे ही इसे चेक कर सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं...

Challan Details: How to check your vehicle challan
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं चालान:-

स्टेप 1

  • अगर आप तेज गाड़ी चलाते हैं या आप जानना चाहते हैं कि कहीं आपका चालान तो नहीं कटा है, तो आप चेक कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है
  • यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, जिन्हें आपको भरना है
Challan Details: How to check your vehicle challan
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 2

  • आपको यहां पर पहले अपना गाड़ी नंबर भरना है
  • इसके बाद आपको चेसिस नंबर या इंजन नंबर में से किसी एक को भरना है
  • ध्यान रहे चेसिस या इंजन नंबर के आखिरी 5 अक्षर ही भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
Challan Details: How to check your vehicle challan
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • फिर आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने अगर Challan Not Found करके आता है, तो आपकी गाड़ी पर चालान नहीं है
विज्ञापन
Challan Details: How to check your vehicle challan
ऑनलाइन चालान कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अगर आपकी गाड़ी का चालान कटा है, तो चालान की पूरी जानकारी यहां आ जाएगी
  • फिर आप चालान की कॉपी का पीडीएफ डाउनलोड करके ये पता लगा सकते हैं कि आपका चालान किस कारण से और कितना कटा है
  • आप इस चालान को यहीं से ऑनलाइन भर भी सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed