फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: अगर आप भी घर में धोते हैं कार तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 21 Feb 2024 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Feb 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Car Washing Tips: These things should be kept in mind while washing the car at home
घर में कार धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Car Washing Tips: अपनी सुविधा के लिए लोग चार पहिया वाहन, जैसे- कार खरीदते हैं। वहीं, कार लेने के बाद लोग इसका ध्यान भी रखते हैं, जो कि जरूरी भी है क्योंकि एक कार खरदीने में लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसलिए समय पर सर्विस करवाने जैसी जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। पर देखने में आता है कि लोग पैसे बचाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, जिसमें से एक है कार को घर पर खुद से ही धोना। वैसे इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन अगर कार की धुलाई करते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो आपकी गाड़ी को नुकसान तक पहुंच सकता है। इसलिए अगर आप भी घर पर गाड़ी धोते हैं, तो आप यहां कुछ बातें जान सकते हैं जिनका ध्यान कार धोते समय रखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Car Washing Tips: These things should be kept in mind while washing the car at home
घर में कार धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

कार धोते समय इन बातों का ध्यान रखें:-

पहली बात

  • लोग जब घर पर कार धोते हैं, तो सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि डिश सोप या डिटर्जेंट पाउडर का झाग बनाकर कार को धोते हैं। पर शायद आप न जानते हों कि इससे आपकी कार का पेंट खराब हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचा जा सकता है और सिर्फ पानी से या बाजार में मिलने वाले कार धोने वाले शैंपू आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Car Washing Tips: These things should be kept in mind while washing the car at home
घर में कार धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • कई लोग अपनी कार को धोने के बाद साफ करने के लिए पुरानी टी-शर्ट, कोई पुराना कपड़ा या पुराने टॉवल आदि का इस्तेमाल करते हैं। पर इससे बचना चाहिए और इसकी जगह पर आप किसी साफ-सुधरे सॉफ्ट कॉटन के कपड़े से कार साफ कर सकते हैं। इससे कार पर निशान नहीं पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Washing Tips: These things should be kept in mind while washing the car at home
घर में कार धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • आमतौर पर देखने में आता है कि लोग कार को धोने के बाद जल्दी सुखाने के लिए उसे धूप के नीचे खड़ी कर देते हैं या लोग धूप में ही धोते हैं। पर शायद आप नहीं जानते होंगे कि इससे आपकी गाड़ी की चमक उड़ सकती है या धीरे-धीरे कम हो सकती है। इसलिए आप कार को रात के समय या किसी शेड के नीचे या ऐसी जगह पर धो सकते हैं जहां छत हो।
विज्ञापन
Car Washing Tips: These things should be kept in mind while washing the car at home
घर में कार धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

ये हो सकता है कार धोने का सही तरीका:-

  • सबसे पहले कार को नीचे की तरफ से धोएं यानी कार के टायर और नीचे वाले पार्ट को धोएं
  • इसके बाद कार को ऊपर की तरफ से यानी बॉडी को धोएं, ताकि ये अच्छे से साफ हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed