फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: अगर किया इस Link पर क्लिक तो बैंक खाते से निकल जाएंगे पैसे, जान लें वरना कहेंगे बताया नहीं

Tue, 23 Sep 2025 08:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Sep 2025 08:04 AM IST
सार

Bank Account Scam Alert: किसी भी तरह के फ्रॉड से बचना जरूरी हो जाता है। वरना जालसाज आपको चपत लगा सकते हैं और आपकी मेहनत की कमाई को उड़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Beware Clicking This Link Can Empty Your Bank Account Scam Prevention Tips
अनजाने लिंक पर क्यों क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

Bank Account Scam Prevention Tips: मौजूदा समय में अगर देखेंगे तो हम तकनीकी रूप से काफी आगे निकल चुके हैं। अब पहले की तरह काम ऑफलाइन नहीं बल्कि, अधिक से अधिक काम ऑनलाइन हो जाते हैं। ट्रेन टिकट बुक करना हो या किसी दूसरे देश में होटल बुक करना हो, किसी को पैसे भेजने हो या खाना ऑर्डर करना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कई तरह के काम चुटकियों में हो जाते हैं।

पर इन सबके बीच फ्रॉड का खतरा भी बीते वर्षों में काफी बढ़ा है। एक छोटी सी गलती और बैंक खाते से सारे पैसे निकलने के कई मामले सामने आए जिसने लोगों को फ्रॉड के प्रति न सिर्फ जागरूक किया बल्कि, इस बात को भी समझा कि आखिर इस फ्रॉड से कैसे बचें। ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि एक लिंक पर क्लिक करने से भी आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इन फ्रॉड से बच सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Beware Clicking This Link Can Empty Your Bank Account Scam Prevention Tips
अनजाने लिंक पर क्यों क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

इस लिंक से बचकर

  • दरअसल, जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं जिसमें से एक है अनजाने लिंक भेजना। इसमें जालसाज लोगों को ईमेल, व्हाट्सएप, मैसेज,  सोशल मीडिया आदि के जरिए किसी भी तरह के लुभावने आदि मैसेज भेजते हैं जिसमें ये लिंक होता है। फिर आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं आप उनका शिकार हो जाते हैं। इसलिए कभी किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।
Beware Clicking This Link Can Empty Your Bank Account Scam Prevention Tips
अनजाने लिंक पर क्यों क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

क्या होते हैं ये अनजाने लिंक?

  • अगर आप इन अनजाने लिंक पर क्लिक करते हैं तो इससे आपके कंप्यूटर/लैपटॉप, मोबाइल फोन या टैबलेट में वायरस, ट्रोजन, रैनसमवेयर, मैलवेयर और वायरस आदि आ जाते हैं। इससे जालसाज आपको चपत लगा पाते हैं और आपकी नाक के नीचे से आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। इसलिए कभी इन लिंक पर क्लिक करने की गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beware Clicking This Link Can Empty Your Bank Account Scam Prevention Tips
अनजाने लिंक पर क्यों क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

फिशिंग अटैक भी होता है

  • दरअसल, कुछ लिंक ऐसे होते हैं जो आपको नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं, लेकिन ये वेबसाइट देखने में बिल्कुल असली लगती हैं। ऐसे में जब आप इन वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे, आईडी-पासवर्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड नंबर आदि डालते हैं तो हैकर्स आपका डाटा चुरा लेते हैं और इससे आपको चपत लगाते हैं। इसलिए इससे सावधान रहें।
विज्ञापन
Beware Clicking This Link Can Empty Your Bank Account Scam Prevention Tips
अनजाने लिंक पर क्यों क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

  • ईमेल, मैसेज आदि जगह पर जो भी लिंक आए पहले उसके स्रोत की जांच करें। ध्यान रहे कि किसी भी अनजाने ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए मैसेज में मिले लिंक पर क्लिक न करें
  • आप आए हुए लिंक की जगह पर खुद असली वेबसाइट का यूआरआएल टाइप कर उस वेबसाइट पर जा सकते हैं जिससे आप फ्रॉड से बच सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed