फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Lock: क्या आपने करवा रखा है अपने आधार को लॉक? जानें क्या है ये और क्या है इसका फायदा

Fri, 30 Aug 2024 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Aug 2024 09:06 AM IST
विज्ञापन
benefits of Aadhaar card lock and unlock
आधार को लॉक कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Lock or Unlock Process: आप चाहे कोई सरकारी काम करवा रहे हैं या गैर-सरकारी तो आपको इसके लिए कई तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। जैसे- आधार कार्ड। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार के जरिए ही आप एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक खाते तक को खुलवा सकते हैं। वहीं, आधार कार्ड की जरूरत सरकारी कामों में और सब्सिडी लेने के अलावा किसी योजना से जुड़ने के लिए भी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने आधार कार्ड को लॉक करवा सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं? अगर नहीं तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

benefits of Aadhaar card lock and unlock
आधार को लॉक कैसे करवाएं? - फोटो : istock

क्या है लॉक करवाने का फायदा?

  • दरअसल, आधार कार्ड के जरिए आज के समय में काफी फ्रॉड हो सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि हैकर्स या जालसाजों से बचें तो आप अपने आधार कार्ड को लॉक करवा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि बिना आधार कार्ड होल्डर्स की अनुमति के कोई दूसरा व्यक्ति बायोमेट्रिक का उपयोग नहीं कर पाएगा।
benefits of Aadhaar card lock and unlock
आधार को लॉक कैसे करवाएं? - फोटो : istock

ऐसे करवा सकते हैं आधार को लॉक:-

  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड को लॉक करना चाहते हैं तो आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर से मैसेज बॉक्स में जाकर GETOTP लिखे
  • इसके बाद इस मैसेज को 1947 नंबर पर भेज दें
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड नंबर से ही LOCKUID, आधार नंबर और ओटीपी लिखकर 1947 पर भेज दें जिसके बाद आपका आधार लॉक हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of Aadhaar card lock and unlock
आधार को लॉक कैसे करवाएं? - फोटो : istock

आधार कार्ड को अनलॉक करने का तरीका भी जान लें:-

स्टेप 1

  • लॉक करने के बाद आधार को अनलॉक करना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना है
  • यहां पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP लिखें
  • फिर आपको इसे 1947 नंबर पर भेज देना है
विज्ञापन
benefits of Aadhaar card lock and unlock
आधार को लॉक कैसे करवाएं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही एक मैसेज आएगा
  • ऐसे में आपको अपने मोबाइल नंबर से UNLOCKUID लिखकर आधार नंबर और ओटीपी लिखकर इसे 1947 नंबर पर भेज देना है
  • इसके बाद आप देखेंगे तो आपका आधार अनलॉक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed