फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bed Bugs Kills: क्यों लग जाते हैं चारपाई में खटमल? वजह और इनसे छुटकारा पाने के तरीके भी जानें

Tue, 08 Jul 2025 07:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 08 Jul 2025 07:58 AM IST
सार

Khatmal Kaise Khatam Honge: अगर आपकी चारपाई में भी खटमल लग गए हैं, तो जाहिर है आप काफी परेशान होंगे। पर आप कुछ तरीकों की मदद से इन खटमलों से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन
Bed Bugs Kills: How to get rid of bed bugs khatmal ko kaise bhagaye
खटमल को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

Khatmal Kaise Bhagaye: गर्मी कौ मौमस हो या फिर बरसात या सर्दियों का मौसम। हर एक मौसम में कुछ न कुछ दिक्कतें होती हैं जिनकी वजह से हम परेशान रहते हैं। जैसे, कीड़े-मकोड़ों को लेकर। ठीक ऐसे ही लोग खटमल को लेकर भी परेशान रहते हैं। दरअसल, खटमल चारपाई में लग जाते हैं और जब कोई व्यक्ति इस पर लेटता है तो ये छोटे से खटमल उसको परेशान कर देते हैं।



यही नहीं, चारपाई, बेड, कपड़े, गद्दे और तकिए जैसी जगहों पर ये खटमल छुप जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी खटमल हैं तो आप इनको भगाने के लिए कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं। हो सकता है कि इनसे ये खटमल खत्म हो जाए और आपको इनसे छुटकारा मिल जाए। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Bed Bugs Kills: How to get rid of bed bugs khatmal ko kaise bhagaye
खटमल को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन तरीकों से मिल सकता है खटमल से छुटकारा:-

धूप दिखा सकते हैं

  • अगर आपकी चारपाई या बिस्तर में खटमल आ गए हैं, तो आप इन्हें धूप दिखा सकते हैं। तेज धूप में कुछ दिनों तक नियमित रूप से इन्हें सुखाएं, क्योंकि सूरज की गर्मी से खटमल तो मरते ही हैं। साथ ही जो खटमल ने अंडे दिए होते हैं वो भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए धूप में चारपाई या गद्दे को रख सकते हैं।
Bed Bugs Kills: How to get rid of bed bugs khatmal ko kaise bhagaye
खटमल को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : freepik.com

नीम आ सकती है काम

  • जब भी चारपाई में खटमल लग जाए, तो ऐसे में इनसे छुटकारा पाने में आपकी मदद नीम कर सकता है। आपको करना ये है कि नीम का तेल लेना है जिसे चारपाई की दरारों पर लगा देना है। या फिर आप नीम की सूखी पत्तियों को बिस्तर पर फैला भी सकते हैं। जान लें कि खटमलों को नीम की गंध पसंद नहीं होती है, जिससे आपको इनसे छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bed Bugs Kills: How to get rid of bed bugs khatmal ko kaise bhagaye
खटमल को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe stock

कपूर का कर सकते हैं इस्तेमाल

  • अगर आपकी चारपाई या बिस्तर में खटमल लग गए हैं, तो आप कपूर का इस्तेमाल कर इनसे छुटकारा पा सकते हैं। जान लें आपको करना ये है कि कपूर का पाउडर ले लें या कपूर को पीसकर पाउडर तैयार कर लें और फिर चारपाई या बिस्तर पर इसका छिड़काव कर दें। कपूर की खुशबू खटमल को पसंद नहीं होती है जिसके कारण आपको इसे छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
Bed Bugs Kills: How to get rid of bed bugs khatmal ko kaise bhagaye
खटमल को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freepik.com

हल्दी और नीम

  • खटमलों से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी और नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले नीम और हल्दी लें और इनको पीसकर इनका एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर तैयार किए गए पेस्ट को चारपाई या जहां पर खटमल हैं वहां लगा दें। इससे खटमल भाग जाते हैं और आपको इनसे छुटकारा मिल सकता है।



..........................................................................................
नोट:- ये लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेखक या अमर उजाला इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed