Cash Deposit Limit Rule In Hindi: आज के समय देखा जाए तो लगभग हर किसी का बैंक अकाउंट होता है। यही नहीं, किसी-किसी के तो एक से ज्यादा बैंक खाते होते हैं। यहां तक कि लोगों की सैलरी भी बैंक खाते में ही आती है। ऐसे में लोग अपनी जरूरत के लिए पैसों को खर्च करते हैं और अपने आगे के कामों के लिए भी बचत करते हैं।
{"_id":"685a9a149586381da8044554","slug":"banking-tips-how-much-cash-can-you-deposit-in-bank-without-trouble-know-rules-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banking Tips: अपने बैंक खाते में कितना कैश जमा करवा सकते हैं आप? नहीं जानते होंगे नियम, यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Banking Tips: अपने बैंक खाते में कितना कैश जमा करवा सकते हैं आप? नहीं जानते होंगे नियम, यहां जानें
Tue, 24 Jun 2025 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 24 Jun 2025 06:00 PM IST
सार
Bank Account Mein Kitna Cash Jama Kar Sakte Hain: अगर आपका भी बैंक खाता है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपने बैंक खाते में कितना कैश जमा करवा सकते हैं, क्योंकि इसको लेक कुछ नियम हैं।
विज्ञापन
बैंक अकाउंट में कितना कैश जमा करने की लिमिट है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अकाउंट में कितना कैश जमा करने की लिमिट है?
- फोटो : Adobe Stock
बचत खाता
- अगर आप बचत खाते में कैश जमा करवाना चाहते हैं तो जान लें एक वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच आप अपने बचत खाते में 10 लाख या उससे अधिक कैश जमा करते हैं, तो बैंक इसकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भेजता है।
बैंक अकाउंट में कितना कैश जमा करने की लिमिट है?
- फोटो : Adobe Stock
करंट अकाउंट
- करंट अकाउंट में वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच में 50 लाख से अधिक कैश जमा करवाते हैं तो इसकी जानकारी भी इनकम टैक्स विभाग को दी जाती है और उनकी आप पर नजर रहती है। इसलिए अपने प्रूफ संभालकर अपने पास रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अकाउंट में कितना कैश जमा करने की लिमिट है?
- फोटो : Adobe Stock
कैश जमा करने की कोई लिमिट है क्या?
- बैंक की तरफ से एक बार में कितना कैश खाताधारक अपने बैंक खाते में जमा करवा सकता है इसकी कोई लिमिट तय नहीं है। पर आपको ये सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आप जो भी कैश बैंक में जमा कर रहे हैं उसका सोर्स आपके पास मौजूद हो, ताकि इनकम टैक्स विभाग आप पर कोई एक्शन न ले।
विज्ञापन
बैंक अकाउंट में कितना कैश जमा करने की लिमिट है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखें:-
- अगर आप एक बार में 2 लाख रुपये या इससे अधिक कैश अपने बैंक खाते में जमा करवाते हैं, तो आपको पैन नंबर देना जरूरी होता है
- आप जो भी कैश बैंक में जमा करवाए उसका प्रूफ अपने पास जरूर रखें
- कोशिश करें जितना हो सके डिजिटल लेन-देन करें, ताकि आप पर कोई सवाल ही खड़ा न हो