फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November Bank Holidays: आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Sat, 01 Nov 2025 07:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 Nov 2025 07:37 AM IST
सार

Novemebr Mein Bank Kab Kab Band Hai: नवंबर का महीना आज से शुरू हो गया है और ऐसे में अगर आपको ये जानना है कि आपके शहर में बैंक कब-कब बंद हैं, तो आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Bank Holidays in November 2025 Check Complete State Wise List of Bank Closures
नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala

Bank Holidays in November 2025: आज के इस दौर में बैंकिंग काफी आसान हो गई है। आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो आपको इसके लिए शायद एक मिनट से भी कम लगता है। आजकल कई यूपीआई एप हैं जिनके जरिए आप किसी को जब चाहें, तब पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसी तरह बैंक का बैलेंस चेक करने से लेकर बाकी चीजें बेहद आसान हो गई है।

वहीं, फिर भी अगर आपको किसी काम के लिए बैंक जाना है, तो आपको पहले ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि कहीं बैंक बंद तो नहीं है। दरअसल, आज से नया महीना यानी नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये चेक कर लें कि इस महीने कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। नवंबर की बैंकों की छुट्टियां आप अगली स्लाइड्स में देख सकते हैं...

Bank Holidays in November 2025 Check Complete State Wise List of Bank Closures
नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक:-

  • 1 नवंबर 2025 को उत्तराखंड के देहरादून में इगास-बगवाल पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 1 नवंबर को ही कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव की वजह से बेंगलुरु में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी
Bank Holidays in November 2025 Check Complete State Wise List of Bank Closures
नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा है। ऐसे में कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे जिसमें राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जम्मू, कानपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, आइजोल, बेलापुर, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays in November 2025 Check Complete State Wise List of Bank Closures
नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 6 नवंबर 2025 को नोंगक्रेम नृत्य है और 7 नवंबर 2025 को वंगाला महोत्सव होने की वजह से भी शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Bank Holidays in November 2025 Check Complete State Wise List of Bank Closures
नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

पूरे देश के बैंक शनिवार और रविवार को इस-इस दिन रहेंगे बंद:-

  • 2 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा
  • 8 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है
  • 9 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed