फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2025 Bank Holiday: क्या आज धनतेरस पर Bank खुला है? यहां जानें अपने शहर के बारे में

Sat, 18 Oct 2025 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Oct 2025 08:10 AM IST
सार

Dhanteras Par Bank Band Hai Kya: आज धनतेरस है और आज के दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन आदि खरीदते हैं, लेकिन क्या आज के दिन आप अपने किसी काम के लिए बैंक जा सकते हैं? जानिए क्या आज बैंक खुले है या नहीं।

विज्ञापन
Bank Holiday Dhanteras 2025 Check City Wise Dhanteras Par Bank Band Hai Kya
धनतेरस पर बैंक खुले हैं क्या? - फोटो : Amar Ujala

Bank Holiday Dhanteras 2025: आज के इस दौर में लगभग हर एक काम ऑनलाइन हो चुका है। जैसे घर बैठे खरीदारी करनी हो या अपने पसंद की कोई खाने की चीज मंगवानी हो। आप लगभग सभी काम ऑनलाइन कर सकते हैं। इसी क्रम में बैंकिंग से जुड़े काम भी ऑनलाइन हो जाते हैं।



किसी को पैसे भेजने से लेकर प्राप्त करने जैसे अनेकों काम नेट बैंकिंग से या यूपीआई से कर सकते हैं, लेकिन बैंक से जुड़े कई काम आज भी ऐसे हैं जिनके लिए बैंक ही जाना पड़ता है। इसमें कई अलग-अलग काम शामिल हैं। इसलिए अगर आप आज धनतेरस के दिन किसी काम से बैंक जाना चाह रहे हैं, तो पहले जान लें कि कहीं आज आपके शहर का बैंक बंद तो नहीं। तो चलिए जानते हैं आज धनतेरस पर बैंक खुले हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Bank Holiday Dhanteras 2025 Check City Wise Dhanteras Par Bank Band Hai Kya
धनतेरस पर बैंक खुले हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock

क्या आज बैंक खुले हैं?

  • आज धनतेरस का पर्व है और इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन आदि खरीदते हैं। इस बीच अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आज कटि बिहु की वजह से सिर्फ गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी जगहों पर रोज की तरह आज बैंक खुलेंगे। इसलिए आप आज बैंक जा सकते हैं।
Bank Holiday Dhanteras 2025 Check City Wise Dhanteras Par Bank Band Hai Kya
धनतेरस पर बैंक खुले हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock

कल बंद रहेंगे बैंक

  • कल 19 अक्तूबर 2025 को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली है और इस दिन लोग अपने घरों में दीप जलाते हैं। कल रविवार भी है। इसलिए कल पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश की वजह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holiday Dhanteras 2025 Check City Wise Dhanteras Par Bank Band Hai Kya
धनतेरस पर बैंक खुले हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock

दिवाली वाले दिन बैंक खुलेंगे क्या?

  • इस बार दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Bank Holiday Dhanteras 2025 Check City Wise Dhanteras Par Bank Band Hai Kya
धनतेरस पर बैंक खुले हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock

मंगवालर को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक

  • आरबीआई की छुट्टियों वाली लिस्ट के मुताबिक, 21 अक्तूबर को भी दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा के कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed