Bank Fraud: आज के समय सबसे जरूरी है कि अपनी मेहनत की कमाई को संभालकर रखा जाए, क्योंकि जालसाज आए दिन नई-नई तरकीबें खोजकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। कभी कोई बैंक अधिकारी बनकर, तो कभी लॉटरी का लालच देकर आदि लोगों को खूब ठगा जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम किसी भी ऐसे कॉल या मैसेज आदि पर बिल्कुल भरोसा न करें, जो फ्रॉड हो। आलम कुछ ये है कि जागरूक होने के बाद भी जालसाज लोगों को अपनी बातों में फंसाकर ठग लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कभी ठगी के शिकार होते हैं, तो आपको एक नंबर डायल करना है जिससे आपकी मदद हो सकती है और आपके पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस नंबर के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64917dca9fa5b62cf2063868","slug":"bank-fraud-alert-which-number-should-be-dialed-in-case-of-banking-fraud-see-here-details-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर कभी हो जाए फ्रॉड तो तुरंत डायल करें ये नंबर, मिल सकते हैं पैसे वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर कभी हो जाए फ्रॉड तो तुरंत डायल करें ये नंबर, मिल सकते हैं पैसे वापस
Tue, 20 Jun 2023 03:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
- दरअसल, ये नंबर कोई और नहीं बल्कि एक कंप्लेंट नंबर है। ऐसे में आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस नंबर की खासियत ये है कि इसमें तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाती है और आपके पैसे भी वापस मिल सकते हैं।
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
ये है नंबर
- कभी अगर आपके साथ कोई फ्रॉड होता है, तो आपको सबसे पहले तो परेशान नहीं होना और फिर आपको हेल्पलाइन नंबर 155260 को डायल करना है। यहां पर कॉल करने के बाद आपको अपने बारे में और जो आपके साथ फ्रॉड हुआ, उसके बारे में सभी जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
ऐसे काम करती है ये हेल्पलाइन
- जैसे ही इस हेल्पलाइन पर कोई शिकायत दर्ज करवाता है, तो वैसे ही कार्रवाई शुरू हो जाती है
- धोखाधड़ी की जानकारी जांच एंजेसी को देने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होती है।
विज्ञापन
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
पैसे मिल सकते हैं वापस
- इस हेल्पलाइन नंबर को खुद गृह मंत्रालय द्वारा मॉनिटर किया जाता है। आपको जानकर खुशी होगी कि कई मामलो में लोगों को उनके पैसे वापस भी मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ कभी धोखाधड़ी होती है, तो आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।