Ayushman Bharat Yojana: मौजूदा समय में कई ऐसी योजना हैं, जिन्हें सरकार चला रही है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और उनकी आर्थिक तौर पर मदद की जा रही है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं और अगर हां, तो कैसे आवेदन कर सकते हैं। तो आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
{"_id":"65dc3abba516b12d2c0ae583","slug":"ayushman-card-check-eligibility-and-registration-process-for-aby-2024-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड और कैसे करें आवेदन? यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड और कैसे करें आवेदन? यहां जानें तरीका
Mon, 26 Feb 2024 12:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : istock
- दरअसल, साल 2018 में आयुष्मान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए योजना के अंतर्गत कई अस्पताल पंजीकृत हैं।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : istock
ऐसे चेक करें अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
- पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले आयुष्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाएं
- फिर यहां पर नजर आ रहे 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करें
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और इस पर आए ओटीपी को भरकर स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को भी दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर लॉगिन पर क्लिक करें और पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुनें
- अब दूसरे में अपना जिला चुनें और फिर वो चीज भरें, जिससे आपको सर्च करना है
- जैसे- आधार नंबर से तो, उसे चुनकर आधार नंबर भर दें
- अब आपको इससे सर्च करना है, जिसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : pixabay
आवेदन का तरीका:
- योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले नजदीकी सीएससी केंद्र जाएं
- वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज दें, जो चेक होंगे
- फिर पात्रता चेक होगी और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपके कार्ड का आवेदन कर दिया जाता है।