फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: बहुत आसान है आयुष्मान कार्ड बनवाना, जान लेंगे तरीका तो उठा पाएंगे पांच लाख रुपये तक का लाभ

Fri, 24 Feb 2023 12:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Feb 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits: how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

Apply Ayushman Card: देश में चलने वाली लगभग हर एक योजना के जरिए लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं, उन लोगों के लिए योजनाएं काफी मददगार भी हैं। जैसे- मुफ्त व सस्ता राशन योजना, घर बनाने के लिए मदद मिलना और आर्थिक मदद मिलने जैसी योजनाएं आदि। ऐसी ही एक योजना है, जिसके अंतर्गत लोग मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं। दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना था पर अब इसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आवेदन करने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Benefits: how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : Istock
  • दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Ayushman Card Benefits: how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : pixabay

पात्र लोग इस तरीके से आवेदन कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो आप भी इस कार्ड को बनवाकर अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं
  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits: how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां आपको केंद्र पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है और उनको दस्तावेज देने हैं
  • इन दस्तावेजों में आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए होगा
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits: how to apply for ayushman bharat yojana
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपके दस्तावेजों की जांच होगी
  • साथ ही आपकी पात्रता भी चेक की जाती है
  • जब सबकुछ जांच में सही पाया जाता है, तो आपके नाम से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • आवेदन के 10-15 दिनों बाद आपको कार्ड बनकर मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed