फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड गुम होने के बाद भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, बस तरीका यहां जान लें

Fri, 04 Jul 2025 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Jul 2025 05:48 PM IST
सार

Ayushman Card Se Kaise Muft Ilaaj Karwayein: अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है और किसी कारण ये गुम हो जाता है तो क्या आप जानते हैं आप कैसे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? नहीं तो यहां जानें।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment if Ayushman card is lost
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

Ayushman Bharat Yojana: अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम करती है मौजूदा समय में चल रही भारत सरकार की कई सारी योजनाएं। अगर आप भी केंद्र सरकार की किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।



ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत पहले तो पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर अगर कभी ये आयुष्मान कार्ड गुम हो जाए तो आपने सोचा है आप कैसे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो इसका एक तरीका है जो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment if Ayushman card is lost
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें प्रत्येक कार्डधारक को 5 लाख रुपये तक का सालाना कवर दिया जाता है यानी आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज आप उन सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment if Ayushman card is lost
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

  • आपको अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आप ये कार्ड बनवा सकते हैं। यहां पर आपकी पात्रता चेक कर आपका आवेदन कर दिया जाता है और फिर आप इस कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं
  • आप योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ से या योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment if Ayushman card is lost
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड गुम होने पर कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

स्टेप 1

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो गया है तो चिंता न करें, क्योंकि आप तब भी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने शहर के उस अस्पताल का पता करना है जहां आपको मुफ्त इलाज करवाना है
  • फिर आपको उस पंजीकृत अस्पताल में जाना है जो इस योजना में शामिल है
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment if Ayushman card is lost
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आपको अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • वो इलाज के लिए आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं, लेकिन आप अपना वो मोबाइल नंबर बता सकते हैं जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है
  • फिर आपकी जानकारी वेरिफाई कर सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed