Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं में पेंशन, शिक्षा, आवास, राशन, बीमा जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं और आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
ABY: यहां जानें क्या आप भी जुड़ सकते हैं इस सरकारी योजना से, जरूरत पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
- इसके लिए आपको पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
- अब आपको यहां अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है
स्टेप 2
- मोबाइल नंबर के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और साथ ही गेट ओटीपी वाले बटन पर क्लिक कर दें
- अब दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे यहां भर दें
- फिर अपना प्रांत चुनें और जिले पर क्लिक करें
- अब अपनी कुछ जानकारियां, जैसे- अपना और पिता का नाम आदि भरें
- ऐसा करते ही आपको आपकी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
पात्र होने पर ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-
स्टेप 1
- अब अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो आपको ये कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिले और अपने दस्तावेज (राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत एक एक्टिव मोबाइल नंबर) दें
स्टेप 2
- फिर सेंटर पर मौजूद अधिकारी आपकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच करते हैं
- जब सबकुछ सही होता है, तो आपके नाम से आवेदन किया जाता है
- फिर आवेदन के 10-15 दिन के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।