Apply for Ayushman Card: हर कोई चाहता है कि वो बीमारियों से कोसों दूर रहे। इसके लिए लोग हेल्दी खानपान लेते हैं, व्यायाम करते हैं, समय पर सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं आदि बहुत कुछ करते हैं। लेकिन कौन सी बीमारी व्यक्ति को कब घेर ले कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में बीमार पड़ने पर अस्पताल में भर्ती होने से लेकर डॉक्टर और महंगी दवाओं तक के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है, जो एक आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए बेहद मुश्किल है। ऐसे में अगर आप भी गरीब वर्ग से आते हैं या आप जरूरतमंद हैं, तो सरकार आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने का मौका दे रही है। तो चलिए बिना देर किए आपको इस योजना के बारे में और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6353bfd7e34f9008997410ec","slug":"ayushman-bharat-yojana-how-to-apply-for-ayushman-card-to-take-5-lakh-rupees-insurance-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है 5 लाख का लाभ, जानें क्या है ये योजना और कौन ले सकता है फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है 5 लाख का लाभ, जानें क्या है ये योजना और कौन ले सकता है फायदा
Sat, 22 Oct 2022 04:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 22 Oct 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डधारक को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
- फोटो : Istock
आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डधारक को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
- फोटो : Istock
- दरअसल, इस योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक अपना सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता है।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डधारक को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
- फोटो : istock
पहले चेक कर लें पात्रता:-
स्टेप 1
स्टेप 1
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अगर आपको अपनी पात्रता चेक करनी है, तो इसके लिए आपको पहले आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
- फिर आपको नजर आ रहे 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डधारक को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर नजर आ रहे हैं दो ऑप्शन में से पहले में अपना राज्य चुन लें
- जबकि दूसरे विकल्प में अपने मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से सर्च करना है
- फिर आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डधारक को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
- फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
स्टेप 1
- सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
- यहां आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर संबंधित अधिकारी को देने हैं