फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card Alert: करवा रहे हैं पंजीकरण, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना हो सकता है बैंक खाता खाली

Fri, 08 Jul 2022 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Jul 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Avoid These 4 Mistakes While E shram Card Registration Know How to Apply Online News in Hindi
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

e-Shram Card: देश में मौजूद जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों की मदद के लिए सरकार हमेशा ही आगे रहती है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं का उद्धेश्य ऐसे लोगों तक मदद पहुंचना है, जो असल में इसके हकदार हैं। ऐसी ही एक योजना उन लोगों के लिए चलाई गई है, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार हैं। इस योजना का नाम है ई-क्षम कार्ड योजना, जिसमें पात्र कामगारों के कार्ड बनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है क्योंकि इस दौरान जालसाज आपका बैंक खाता मिनटों में खाली कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Avoid These 4 Mistakes While E shram Card Registration Know How to Apply Online News in Hindi
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

रखें इन बातों का ध्यान:-

पहली बात

  • जालसाज उन लोगों को लालच या किस्त के नाम पर मैसेज या अन्य तरीकों से अनजाने और फ्रॉड लिंक भेजते हैं। इनके जरिए वो आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें।
Avoid These 4 Mistakes While E shram Card Registration Know How to Apply Online News in Hindi
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

दूसरी बात

  • जालसाज ई-श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन के समय फर्जी कॉल करके कामगारों को ठगने की कोशिश करते हैं। ये आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए ऐसी कॉल्स से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These 4 Mistakes While E shram Card Registration Know How to Apply Online News in Hindi
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

तीसरी बात

  • आपको ध्यान देना है कि आपको किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथों में अपने दस्तावेज नहीं देने हैं। अपना आधार कार्ड या अपनी बैंकिंग जानकारी आपको किसी भी व्यक्ति को नहीं देनी है।
विज्ञापन
Avoid These 4 Mistakes While E shram Card Registration Know How to Apply Online News in Hindi
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

चौथी बात

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको ध्यान देना है कि इसके पंजीकरण के लिए पैसे नहीं देने होते हैं क्योंकि ये पूरी तरह मुफ्त होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed