फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: फंस रहे हैं जालसाजों के जाल में तो बस कर लें ये छोटा सा काम, फिर देखिए कैसे बच सकते हैं फ्रॉड से

Sat, 27 Sep 2025 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Sep 2025 11:08 AM IST
सार

Protect Yourself from Cyber Fraud: जालसाज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। ऐसे में आपको ये पता होना जरूरी हो जाता है कि आप कैसे इससे बच सकते हैं।

विज्ञापन
Avoid Online Scams Simple Step to Protect Yourself from Cyber Fraud in Time Check in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

How To Avoid Online Scams: भले ही हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हों, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इसी तकनीक के जरिए आम लोगों को ठगने का काम भी किया जाता है। जी हां, अगर आंकड़ों को देखेंगे तो समझ आता है कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में फ्रॉड काफी बढ़ा है।

लोग अपनी मेहनत की कमाई को बैंक खाते में रखते हैं, लेकिन जालसाज आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग लेते हैं। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि उन बातों का ध्यान रखा जाए जिनसे आप फ्रॉड से बच सकें। वरना स्कैमर्स आपकी नाक के नीचे से आपकी मेहनत की कमाई को चंपत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि जब भी आपको लगे कि आपके साथ फ्रॉड होने वाला है या आप उनकी बातों में फंस रहे हैं, तो आपको क्या करना चाहिए। इससे आप फ्रॉड से बच सकते हैं...

Avoid Online Scams Simple Step to Protect Yourself from Cyber Fraud in Time Check in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

फ्रॉड से बचने के लिए  क्या करना चाहिए?

पहला स्टेप

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए कॉल करते हैं और इसके बाद आपको अपनी बातों में फंसाकर कॉल पर पुलिस तक आ जाती है जो फेक होती है। यही नहीं, आपके खिलाफ कोई झूठा मुकदमा बनाकर आपको फंसाया जाता है आदि। ऐसे में आपको जरा भी एहसास हो कि ये कॉल फेक है, तो सबसे पहले तो आपको वो कॉल काट देना चाहिए।
Avoid Online Scams Simple Step to Protect Yourself from Cyber Fraud in Time Check in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको दूसरा काम ये करना है कि अपने किसी करीबी या अपने घर वालों, दोस्तों आदि को इस कॉल के बारे में बताएं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब जालसाज आपको डराते हैं या अपनी बातों में फंसाते हैं तो आप भूल जाते हैं कि ये फ्रॉड भी हो सकता है। इसलिए इस बात को शेयर करें, ताकि लोग आपको बता सकें कि आपको क्या करना है और क्या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid Online Scams Simple Step to Protect Yourself from Cyber Fraud in Time Check in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब अगर जालसाज आपको फिर से बार-बार कॉल करता है और आपको डराता, धमकाता है या आपको किसी झूठे मुकदमे फंसाने की बातें आदि करता है। ऐसे में तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इससे आपको वो जालसाज दोबारा कॉल करने की हिम्मत तो नहीं करेगा।
विज्ञापन
Avoid Online Scams Simple Step to Protect Yourself from Cyber Fraud in Time Check in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

अगर फ्रॉड हो जाए, तो यहां करें शिकायत

  • कई बार लोग अपने जानने वालों को तब बताते हैं जब उनके साथ फ्रॉड हो जाता है। अगर आपके साथ कभी कोई फ्रॉड हो जाए तो तुरंत सरकार के आधिकारिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा आप आधिकारिक साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed