फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: ATM कार्ड का करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 30 May 2023 04:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 30 May 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
ATM Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using ATM Card
ATM Safety Tips - फोटो : Istock

ATM Safety Tips: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। अब हम स्मार्टफोन के माध्यम से ही कई जरूरी कामों को अपने घर से कर पा रहे हैं। इस डिजिटल दौर ने पेमेंटिंग सिस्टम में अभूतपूर्व क्रांति को जन्म दिया है। आज के समय हम सभी लोग यूपीआई या किन्हीं दूसरे माध्यम से डिजिटल पेमेंट को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि हमें एटीएम कार्ड लेकर बाहर जाना पड़ता है। अगर आप भी डिजिटल पेमेंट की जगह ज्यादातर एटीएम कार्ड से लेनदेन करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

ATM Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using ATM Card
ATM Safety Tips - फोटो : iStock

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल खुद ही करें। अपने एटीएम कार्ड को किसी दूसरे व्यक्ति को न दें। अक्सर देखने को मिलता है कि एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय महिलाएं पास में खड़े किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लेती हैं। 

ATM Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using ATM Card
ATM Safety Tips - फोटो : iStock

ऐसा करने पर आप फ्रॉड का शिकार हो सकती हैं। आपको यह करने से बचना चाहिए। ऐसे में एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य को ले जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using ATM Card
ATM Safety Tips - फोटो : iStock

आपको अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा के लिए समय समय पर उसके पिन को बदलते रहना चाहिए। इससे आपके एटीएम कार्ड के गलत इस्तेमाल होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। 

विज्ञापन
ATM Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using ATM Card
ATM Safety Tips - फोटो : istock

आप जब भी अपने एटीएम कार्ड से पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन के पास जाएं। उस दौरान एटीएम मशीन पर जलने वाली पीली लाइट को जरूर देखें। अगर एटीएम मशीन पर पीली लाइट नहीं जल रही है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि एटीएम मशीन में छेड़छाड़ को अंजाम दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed