फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrit Bharat Station: सरकार ने शुरू की अमृत स्टेशन योजना, जानें यात्रियों को मिलेगी क्या-क्या सुविधाएं

Fri, 23 May 2025 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 May 2025 01:07 PM IST
सार

Amrit Bharat Station Kya Hai: अगर आप भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जाते हैं तो आपको लगता होगा कि स्टेशन पर और साफ-सफाई होनी चाहिए या कई अन्य सुविधाओं की जरूरत आपको लगती होगी? ऐसे में आपको कई तरह की सुविधाएं अमृत भारत स्टेशनों पर मिलने जा रही है।

विज्ञापन
Amrit Bharat Station Scheme Modern Railway Facilities for Passengers Across India
क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना? - फोटो : freepik

Amrit Bharat Station Facilities: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है और लाखों-करोड़ों लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं। एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए ट्रेन को काफी सही यातायात का साधन माना जाता है। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं मिलते हैं। जैसे, आरामदायक सीट, एसी की सुविधा, खानपान की व्यवस्था और शौचालय भी ट्रेन में होता है।



पर इन सबके बीच भारत सरकार देश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है जिसके जरिए स्टेशनों को सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है। भारत सरकार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ये सब कर रही है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस योजना के तहत क्या हो रहा है और स्टेशनों पर क्या-क्या सुविधाएं यात्रियों को मिलने जा रही है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

Amrit Bharat Station Scheme Modern Railway Facilities for Passengers Across India
क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना? - फोटो : freepik

इतने स्टेशनों का कर दिया गया उद्घाटन

  • भारत में भी विदेशों की तरह ही नई टेक्नोलॉजी से लैस रेलवे स्टेशनों को बनाया जा रहा है। साथ ही इन स्टेशनों को ऐसा बनाया जा रहा है जो देखने में सुंदर लगे। इसके लिए अब तक भारत सरकार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुल 103 अमृत स्टेशनों का उद्धाटन कर चुकी है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इन सभी स्टेशनों का उद्धाटन किया।
Amrit Bharat Station Scheme Modern Railway Facilities for Passengers Across India
क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना? - फोटो : freepik

क्या है स्टेशनों की थीम?

  • देशभर के स्टेशनों का कायाकल्प करके उन्हें पहले से बेहतर बनाया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को एक अलग रूप देने की कोशिश भारत सरकार द्वारा की जा रही है। इन स्टेशनों में आर्ट और कल्चर के साथ ही वाइल्ड लाइफ की झलकर भी देखने को मिल रही है। ऐसे में इन स्टेशनों की थीम अलग-अलग रखकर एक नया रूप देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrit Bharat Station Scheme Modern Railway Facilities for Passengers Across India
क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना? - फोटो : freepik

क्या-क्या सुविधाएं हैं अमृत स्टेशनों पर?

  • यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। जैसे, मुफ्त वाई-फाई, हर जगह आसानी से पहुंचने के लिए साइन बोर्ड, आरामदायक वेटिंग रूम वो भी एसी वाले, साफ-सुथरे शौचालय और साथ ही आकर्षक एंट्री और एग्जिट गेट भी बनाए गए हैं। पीआईबी की तरफ से जारी की गई जानकारी में ये भी बताया गया कि सुंदर लैंडस्कैप, रूप, प्लाजा, कियोस्क, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने के लिए जगह आदि बनाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed