फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: क्रेडिट कार्ड ग्राहक को जरूर जानने चाहिए ये चार अधिकार, जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे बैंक वाले परेशान

Tue, 09 May 2023 11:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 May 2023 11:59 AM IST
विज्ञापन
according to rbi guidelines of credit card holders
क्रेडिट कार्डधारक के क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : iStock

Credit Card: आपने देखा होगा कि लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होते हैं, जिसका वो इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए करते हैं। नौकरी पेशा और अपना काम करने वाले लोग क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड बनवाने के कई फायदे हैं। जैसे- जरूरत के समय ये काम आता है और आप उस वक्त पेमेंट करके बाद में क्रेडिट कार्ड का बिल भर सकते हैं। पर कई बार देखने में आता है कि लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तो कर लेते हैं, लेकिन उन्हें इसका बिल भरने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फिर बैंक वाले पेमेंट के लिए ग्राहक को कॉल या अन्य तरीकों से परेशान तक करने लगते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि क्रेडिट कार्ड ग्राहक को भी अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

according to rbi guidelines of credit card holders
क्रेडिट कार्डधारक के क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : istock

इन बातों को जरूर जान लें:-

बैंक जबरदस्ती नहीं कर सकता

  • आप अगर किसी कारण क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं, तो ऐसी स्थिति में बैंक आपको किसी भी तरह की धमकी नहीं दे सकता और न ही अभद्र भाषा में बात कर सकता है। बस बैंक आप पर फाइन लगा सकता है और बिल भरने के लिए कह सकता है।
according to rbi guidelines of credit card holders
क्रेडिट कार्डधारक के क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : istock

घर आकर जबरदस्ती नहीं

  • क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत देखी जाती है कि बैंक के रिकवरी एजेंट लोगों के घर जाकर उनकी बेइज्जती करते हैं और गलत व्यवहार करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। पर आप ये जान लीजिए कि बैंक ऐसा नहीं कर सकता है। बैंक सिर्फ कानून के मुताबिक ही आपसे अपना पैसा रिकवर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to rbi guidelines of credit card holders
क्रेडिट कार्डधारक के क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : istock

धोखाधड़ी में बैंक को देना होता है साथ

  • अगर आपके क्रेडिट कार्ड से जालसाज पैसा निकाल सकते हैं या आपके साथ किसी और तरह की धोखाधड़ी हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में बैंक को आपकी पूरी मदद करनी होती है। बिना पूरी जांच के बैंक मामले को टालकर ग्राहक से पैसे भरने को नहीं कह सकता। बशर्ते आपको निर्धारित समय के अंदर बैंक को इस बारे में सूचित करना होता है।
विज्ञापन
according to rbi guidelines of credit card holders
क्रेडिट कार्डधारक के क्या अधिकार होते हैं? - फोटो : istock

अपने हिसाब से चुन सकते हैं कार्ड

  • जब भी आप क्रेडिट कार्ड बनवाएं, तो ध्यान रखें कि बैंक आपको जबरदस्ती कोई कार्ड नहीं दे सकती। अगर आपके मुताबिक बैंक ने क्रेडिट कार्ड नहीं दिया है या कोई चार्ज ज्यादा लगाया है, तो आप इसको लेकर बैंक को सूचित कर सकते हैं और वो आप पर किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed