फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana Document: अगर नहीं है पास में ये एक दस्तावेज, तो नहीं मिल पाएगा पीएम किसान स्कीम का लाभ, जानें क्यों

Sun, 30 Jan 2022 03:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 30 Jan 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
according to new rule benefits of pm kisan scheme will not be available without ration card
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : istock

हमारे देश में जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके, उनको आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई जा सके और उनको किसी तरह की तकलीफ न हो आदि। इन सब बातों को ध्यान में रखकर भारत सराकर और राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनका लाभ सीधे तौर पर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए इन लोगों के खाते में पैसे भी भेजे जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसे भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है और इसके तहत सालाना किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस मदद को किसानों तक 2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर पहुंचाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब इस योजना में एक बदलाव किया गया है, जिसके तहत आपके पास एक दस्तावेज होना जरूरी है नहीं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा दस्तावेज है...

according to new rule benefits of pm kisan scheme will not be available without ration card
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : iStock

आपको मिला लाभ या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना है और यहां पर आपको फार्मर कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करना है।
according to new rule benefits of pm kisan scheme will not be available without ration card
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : Pixabay

स्टेप 2

  • इसके बाद फार्मर कॉर्नर के अंदर बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें। फिर अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। अब आखिर में गेट रिपोर्ट पर क्लिक करके आप वो लिस्ट देख सकते हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to new rule benefits of pm kisan scheme will not be available without ration card
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : istock

ये है वो दस्तावेज

  • दरअसल, अगर अब किसी किसान को इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना है, तो इसके लिए उसके पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि बाकी योजनाओं की तरह इस योजना में भी फर्जीवाड़ा करने की कोशिशें की जा रही हैं। आवेदन के समय आपको अपने राशन कार्ड की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
according to new rule benefits of pm kisan scheme will not be available without ration card
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : istock

पीडीएफ करना होगा अपलोड

  • आपको अपने राशन कार्ड की जानकारी देने के अलावा इसकी पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। दूसरी तरफ आधार कार्ड, खतौनी, बैंक की पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। सभी दस्तावेजों का पीडीएफ बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed