फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब रात को ट्रेन में सफर के दौरान की ये चार गलतियां, तो लग सकता है भारी जुर्माना

Thu, 31 Mar 2022 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 31 Mar 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
according to indian railways new rules for passengers avoid these 4 mistakes during travel in train
भारतीय रेलवे के नए नियम क्या है - फोटो : istock

जब भी लोगों को यात्रा करनी होती है, तो लोग अपनी पसंद के हिसाब से अपने वाहन से, बस, ट्रेन या फिर हवाई जहाज की यात्रा में से किसी एक को चुनते हैं। लेकिन अगर बात भारतीय ट्रेन की की जाए तो रोजाना इससे लगभग लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन का सफर लोगों को खूब पसंद भी आता है। दरअसल, यात्रा के दौरान कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, शौचालय, खाने-पीने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं लोगों की यात्रा को सुगम बना देती है। लेकिन कई बार लोग ट्रेन में कुछ चीजों की वजह से परेशान होते हैं, और वो हैं सह-यात्रियों की वजह से होने वाली दिक्कतें। लेकिन अब अगर रेल यात्रा के दौरान कोई यात्री किसी दूसरे यात्री की नींद में खलल डालता है, तो रेलवे इसको लेकर काफी सख्त हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो अगर आप ट्रेन में करते हैं तो आप पर कार्रवाई तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

according to indian railways new rules for passengers avoid these 4 mistakes during travel in train
भारतीय रेलवे के नए नियम क्या है - फोटो : istock

भूलकर भी न करें ये गलतियां:-

रात में गाना सुनना

  • कई लोग ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मोबाइल या स्पीकर पर रात के समय तेज आवाज में गाना सुनते हैं। लेकिन अब आप ऐसा न करें, नहीं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
according to indian railways new rules for passengers avoid these 4 mistakes during travel in train
भारतीय रेलवे के नए नियम क्या है - फोटो : istock

तेज आवाज में बात करना

  • कोई ट्रेन में अकेले यात्रा करता है, तो वहीं कई लोग अपने दोस्तों या बड़े ग्रुप में यात्रा करते हैं। इस दौरान ये लोग तेज आवाज में बात करते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। ऐसा करना भी आपके लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to indian railways new rules for passengers avoid these 4 mistakes during travel in train
भारतीय रेलवे के नए नियम क्या है - फोटो : iStock

लाइट जलाकर रखना

  • रात के समय लगभग सभी यात्री ट्रेन में सो जाते हैं, लेकिन अगर ऐसे में कोई यात्री रात में लाइट जलाकर रखता है और इससे किसी अन्य यात्रियों को तकलीफ होती है। तो भी ये आपके लिए दिक्कत भरा हो सकता है।
विज्ञापन
according to indian railways new rules for passengers avoid these 4 mistakes during travel in train
भारतीय रेलवे के नए नियम क्या है - फोटो : istock

मोबाइल पर तेज आवाज में बात

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने आसपास कुछ नहीं देखते और मोबाइल पर तेज-तेज आवाज में बातें करते हैं। लेकिन अब आप ट्रेन में ऐसा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं और इससे किसी को परेशानी होती है। तो फिर आप पर कार्रवाई हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed