Tips For Air Conditioner: गर्मी के मौसम में आपने एसी तो खूब चलाया होगा और हो सकता है थोड़ा बहुत घरों में अभी भी आप एसी चला रहे हो, लेकिन अब मौसम बदलने लगा है। ऐसे में सुबह-शाम मौसम ठंडा होने लगा है। इसलिए एसी की जरूरत अब न के बराबर हो रही है। सर्दियों का मौसम आते ही लोग एसी चलाना बंद कर देते हैं और इनकी लास्ट सर्विस कराकर इन्हें कवर कर देते हैं। वहीं, कई लोग इस बात को लेकर भी उलझन में होते हैं कि इन्हें कवर करना चाहिए या नहीं? और अगर कवर करना है, तो इसका सही तरीका क्या है? ये जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि गलत तरीके से की गई पैकिंग एसी को खराब भी कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इसका सही तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65167e187aa86a2f6200f779","slug":"ac-tips-how-to-cover-an-air-conditioner-for-winter-to-prevent-damage-check-tips-2023-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: सर्दियां आते ही कहीं आप तो नहीं करते गलत तरीके से एसी को कवर? जानें सही तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: सर्दियां आते ही कहीं आप तो नहीं करते गलत तरीके से एसी को कवर? जानें सही तरीका
Fri, 29 Sep 2023 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
एसी को कवर करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी को कवर करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Pixabay
एसी को ढकने से पहले जान लें ये बातें:-
नंबर 1
- अगर आपके घर एसी है, तो ध्यान रहे कि कभी भी इसे पॉलिथिन से पैक न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो जंग, कंडेंसर यूनिट में फंगस या कीड़े तक लग सकते हैं। इसलिए ऐसी चीज से एसी को ढके जिससे इसमें हवा पास होती रहे।
एसी को कवर करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Pixabay
नंबर 2
- अगर आपका एसी कहीं ऐसी जगह लगा है, जहां खुला है या फिर स्पलिट एसी का आउटडोर या विंडो एसी ऐसी ही खुली दीवार पर लगते हैं। ऐसे में आप इसके ऊपर प्लाई का कवर बना सकते हैं, जिससे पानी आदि से इसकी सुरक्षा हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी को कवर करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Istock
नंबर 3
- कई लोग एसी को पूरी तरह से कवर कर देते हैं और इसमें हवा जाने तक की जगह नहीं बचती। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे एयर कंडीशनर में जंग लगने और इसकी कॉइल्स खराब होने का खतरा बना रहता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
एसी को कवर करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Pixabay
नंबर 4
- कई लोग एसी के लिए बाजार में मिलने वाले कवर खरीदते हैं, लेकिन जानकार मानते हैं कि एसी को कवर करने का सबसे बेस्ट तरीका इसके चारों और लकड़ी का कवर बनाना हो सकता है। इससे इसके अंदर नमी नहीं बनती और धूल भी नहीं जाती।