AC Tips In Hindi: ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें गर्मी का मौसम हो क्योंकि लोग सर्दी के मौसम को ज्यादा पसंद करते हैं। सर्दी में कुछ भी खा सकते हैं जो आसानी से पच जाता है, गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बच सकते हैं और यात्रा भी हो जाती है। दूसरे तरफ गर्मी के मौसम गर्म खाना खाने से लेकर घर से बाहर जाने में काफी दिक्कतें होती हैं क्योंकि तेज धूप और पसीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करती है।
इसलिए लोग अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा रहते हैं और वो भी एसी चलाकर। पर कई बार एसी में कोई दिक्कत आ जाती है जैसे, एसी में से पानी के छींटे आना। अगर आपके एसी में से भी पानी के छींटे आ रहे हैं तो आपको परेशान नहीं होना है क्योंकि आप यहां जान सकते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे ठीक करवाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
एसी से पानी के छींटे आ रहे हैं तो कैसे रोकें?
- फोटो : AdobeStock
क्यों आ सकते हैं एसी में से छींटे?
- अगर आपका एसी भी पानी के छींटे फेंक रहा है तो जान लें कि ऐसा ड्रेन पाइप के ब्लॉक यानी बंद होने की वजह से हो सकता है। एसी हवा में जो नमी को सोखता है उसे पानी के तौर पर ड्रेन पाइप एसी से बाहर निकाल देता है।
3 of 5
एसी से पानी के छींटे आ रहे हैं तो कैसे रोकें?
- फोटो : AdobeStock
- पर जब इसी ड्रेन पाइप में कोई कचरा या कोई अन्य गंदगी फंस जाती है तो फिर ऐसे में ये पाइप बंद हो जाता है, जिसके कारण ये पानी बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में ये पानी एसी चलाने पर छींटो के जरिए बाहर आता है और लोग इन पानी के छींटों को देखकर परेशान हो जाते हैं।
4 of 5
एसी से पानी के छींटे आ रहे हैं तो कैसे रोकें?
- फोटो : AdobeStock
क्या करें?
- अगर आपका एसी पानी के छींटे फेंक रहा है तो तुरंत ड्रेन पाइप को साफ करें। अगर ये अलग निकलता है तो इसे अलग निकाल लें और फिर दूसरी तरफ से प्रेशर से पानी डालें जिससे इसमें फंसा कूड़ा बाहर निकल जाता है। वहीं, अगर आपसे ये काम न हो तो टेक्नीशियन को बुला लें ताकि एसी को कोई नुकसान न पहुंचे।
5 of 5
एसी से पानी के छींटे आ रहे हैं तो कैसे रोकें?
- फोटो : AdobeStock
ये वजह भी हो सकती है छींटे आने की
- अगर आपके एसी से पानी के छींटे आ रहे हैं, तो ड्रेन पाइप में कचरा फंसे होने के अलावा एसी के एयर फिल्टर में गंदगी भी जमा होने की वजह से ऐसा हो सकता है। एयर फिल्टर में धूल जमा हो सकती है जिसकी वजह से एसी पानी के छींटे फेंक रहा हो। इससे एसी की कूलिंग भी कम होती है। इसलिए आप एयर फिल्टर को आराम से निकालकर साफ कर सकते हैं या टेक्नीशियन को बुलाकर उससे साफ करवा सकते हैं।