फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Servicing Tips: इस तरह करें घर पर एसी की सर्विसिंग, पैसे ही नहीं समय की भी होगी बचत, जानें कैसे

Mon, 11 Apr 2022 10:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
AC Servicing Tips how to clean AC at home know the method
AC Servicing Tips - फोटो : Istock

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। पिछले सालों के मुकाबले इस साल ज्यादा गर्मी पड़ रही है। ऐसे में कई लोग नए एसी को अपने घरों में लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के घरों में एसी पहले से लगा है। हालांकि, एसी के मेंटेनेंस के लिए आपको समय समय पर उसकी सर्विसिंग कराते रहना चाहिए। इससे उसकी कूलिंग करने की क्षमता काफी अच्छी हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ एसी की सर्विसिंग कराने में काफी खर्चा आ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप खुद से अपने एसी की सर्विसिंग कर सकते हैं। एसी की सर्विसिंग करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। ऐसा करके आप अच्छी मात्रा में अपने पैसों की बचत कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में जिसकी मदद से आप अपने एसी की सर्विसिंग कर सकते हैं। 

AC Servicing Tips how to clean AC at home know the method
AC Servicing Tips - फोटो : Istock
  • एसी क्लीन करने के लिए सबसे पहले आपको बिजली की सप्लाई को बंद करना है।
  • बिजली की सप्लाई बंद करने के बाद एसी के पैनल को ओपन करें।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको फिल्टर को हटाना है।
AC Servicing Tips how to clean AC at home know the method
AC Servicing Tips - फोटो : Istock
  • अगर यूनिट में एक से ज्यादा फिल्टर हैं, तो इस स्थिति में उनको एक एक करके हटाइए। 
  • इसके बाद आपको एक टूथब्रश को लेना है और गंदगी को साफ करने के लिए एवापोर्टर को धीरे से साफ करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Servicing Tips how to clean AC at home know the method
AC Servicing Tips - फोटो : Istock
  • एवापोर्टर की सफाई करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।  
  • एवापोर्टर कॉइल के शार्प फिन से आपकी स्किन कट सकती है।
विज्ञापन
AC Servicing Tips how to clean AC at home know the method
AC Servicing Tips - फोटो : Istock
  • टूथब्रश का इस्तेमाल करने के बाद आपको एक साफ कपड़ा लेना होगा। उस कपड़े से आराम से धूल को साफ करना है।
  • आप फिल्टर को नल के नीचे रखकर उसे अच्छे ढंग से साफ कर सकते हैं।
  • फिल्टर सूखने के बाद आपको उन्हें दोबारा से एसी में लगाना है।
  • इसके बाद आपको एसी के पैनल को एसेंबल करके बंद करना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से अपने एसी को क्लीन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed