Ayushman Card Benefits: क्या आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं तो पात्र लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनमें से एक आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप इसी कार्ड की मदद से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई लोग अब भी ऐसे हैं जिन्हें आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवाना नहीं आता है। ऐसे में अगर आपने भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इस कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66e692e2b2fe4ff52c0f9008","slug":"aby-how-to-claim-free-treatment-through-ayushman-card-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इस तरह से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इस तरह से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें तरीका
Sun, 15 Sep 2024 01:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्डधारक मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले आयुष्मान कार्ड बनवा लें
- पात्र लोगों को सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।
आयुष्मान कार्डधारक मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड से ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-
स्टेप 1
- आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने के लिए सबसे पहले ये जरूरी है कि आपके पास ये कार्ड हो
- अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप इसके जरिए मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको उस अस्पताल में जाना है जो योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल में जाने के बाद आपको यहां पर मित्र हेल्प डेस्क का पता करना है
- इसके बाद आपको इस डेस्क पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और उन्हें आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : freepik.com
स्टेप 3
- अब आपके द्वारा दिए गए आयुष्मान कार्ड को वेरिफाई किया जाता है
- इसके बाद जब सब कुछ जांच में सही पाया जाता है तो आपको मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है
- इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है जिसमें आपको हर साल 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।