Ayushman Card: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर एक जरूरतमंद और पात्र लोगों को दिया जाता है। जहां किसी योजना में आर्थिक मदद की जाती है तो किसी योजना में सब्सिडी देने का प्रावधान होता है। ठीक ऐसे ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज दिया जाता है। दरअसल, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b74f201d961a99620521a3","slug":"aby-are-you-eligible-for-ayushman-card-or-not-check-here-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां जानें
Sat, 10 Aug 2024 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे करें चेक:-
स्टेप 1
- आयुष्मान भारत योजना के तहत अगर आप भी मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है
- इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होती है
- पात्रता चेक करने के लिए आपको पहले आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब जब आप योजना के पोर्टल पर आ चुके हैं तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
- ऐसे में आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' पर क्लिक करना होता है
- इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाता है, तो इसे भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- आपने जो मोबाइल नंबर यहां पर भरा है उसमें अब एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
- आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां पर दर्ज कर देना है
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने दो विक्लप आए हैं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- पहले वाले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना होता है यानी आप किस राज्य के निवासी हैं, जैसे- उत्तर प्रदेश है तो इसे चुनें
- जबकि, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरना होता है
- ऐसा करने के बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या फिर नहीं हैं।