सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। ठीक ऐसे ही आधार कार्ड भी आज की जरूरत बन चुका है। स्कूल में दाखिला लेना हो, सिम कार्ड लेना हो, किसी योजना के लिए आवेदन करना हो, कोई सरकारी फॉर्म भरना हो आदि। इन सब कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, कई बार ये चीज सामने आती है कि लोगों के आधार कार्ड में कई तरह की गलतियां होती हैं, जिनके कारण आपको खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। जैसे- जन्मतिथि में हुई गलती। इसलिए अगर आप अपने आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि को ठीक करना या बदलना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62876d74b50a9a1ffc25ddfb","slug":"aadhar-card-tips-and-tricks-know-how-to-update-date-of-birth-in-aadhar-card-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar DOB Update: आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं जन्मतिथि, तो इस सरल तरीके से मिनटों में हो जाएगा घर बैठे काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar DOB Update: आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं जन्मतिथि, तो इस सरल तरीके से मिनटों में हो जाएगा घर बैठे काम
Fri, 20 May 2022 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 May 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
इस सरल तरीक से बदल सकते हैं आधार कार्ड में जन्मतिथि:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है, तो इसे ठीक करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाना है।
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करना है, और इसके बाद आपको यहां पर अपने 12 अंकों के आधार नंबर की मदद से लॉगिन कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब कैप्चा कोड भरकर ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करें। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज करना है।
विज्ञापन
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब सामने खुले पेज में आपको अपना पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता दर्ज करना है। फिर किसी दस्तावेज प्रूफ के साथ आपको अपडेट करने के लिए ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ पर क्लिक करना है।