फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: गुम हो गया है आधार कार्ड तो न लें हल्के में, तुरंत करें ये काम

Thu, 13 Jul 2023 02:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jul 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card: If you lost Aadhaar so how to Regenerate
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

Tips For Aadhaar Card: अगर देखा जाए तो आज के समय में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है। सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों का आधार कार्ड बनाया जाता है। वहीं, इस कार्ड में आपकी  बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने इस आधार कार्ड को संभालकर रखें, क्योंकि अगर ये गुम हो जाए तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि अगर आपका आधार कार्ड गुम या चोरी हो जाए, तो आपको क्या करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card: If you lost Aadhaar so how to Regenerate
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

हल्के में न लें

  • अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो गया है, तो भूलकर भी इस बात को हल्के में न लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपका आधार गलत हाथों में चला गया, तो इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है।
Aadhaar Card: If you lost Aadhaar so how to Regenerate
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

क्या करें?

  • अगर आपका आधार कार्ड गुम हो जाता है, तो आप इसकी एफआईआर करवा सकते हैं। वहीं, आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना चाहिए और संबंधित अधिकारी से मिलकर कार्ड गुम होने के बारे में जानकारी देनी है। इसके बाद आप अपना नया आधार कार्ड भी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: If you lost Aadhaar so how to Regenerate
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : i stock
  • आपको जैसा संबंधित अधिकारी कहे आप वैसा कर सकते हैं। वहीं, नया आधार कार्ड (नया मतलब पुराने कार्ड की दूसरी कॉपी) बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं, जिनसे आपकी पहचान की जाती है। आप अपना कोई आईडी और एड्रेस प्रूफ दे सकते हैं। साथ ही आपका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी होता है।
विज्ञापन
Aadhaar Card: If you lost Aadhaar so how to Regenerate
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
  • जब बायोमेट्रिक हो जाता है, तो इसके बाद आपको कुछ फीस भी देनी होती है। इसके बाद ही आपको आधार कार्ड बनकर मिलता है। आप चाहें तो अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को भी अपडेट करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed