आपको अगर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना है, गैर-सरकारी काम करवाना है, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, पैन कार्ड बनावना हो, बैंक से जुड़े काम करने हो आदि। मतलब अगर आपको ये सब काम करने हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे भारत के प्रत्येक नागिरक को जारी किया जाता है, जिसमें 12 अंकों की एक यूनिक आईडी होती है। इसके अलावा इसमें बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, जैसे-जैसे आधार कार्ड का इस्तेमाल बड़ा है, वैसे-वैसे जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं जो लोगों के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके उन्हें चपत लगाने का काम करते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6284dead5b0dc96c6f630ab6","slug":"aadhaar-card-history-how-to-check-your-aadhaar-card-history-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड का भी हो रहा है गलत इस्तेमाल? तो मिनटों में मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड का भी हो रहा है गलत इस्तेमाल? तो मिनटों में मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं चेक
Thu, 19 May 2022 10:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 May 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है
- फोटो : i stock
इस सरल तरीके से कर सकते हैं हिस्ट्री चेक-
स्टेप 1
- अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो ऐसे में आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको यहां पर 'माय आधार' का ऑप्शन मिलेगा और आपको यहां पर क्लिक करना है। फिर आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर भरना है। इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और 'ओटीपी सत्यापन' वाले विकल्प को चुन लें।
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मेबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को यहां पर दर्ज करके आगे बढ़ जाएं।