How To Change Your Address In Your Aadhaar Card: सरकारी कामों से लेकर गैर-सरकारी कामों को करवाने के लिए हमें कई अलग-अलग तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें राशन कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा भी कई दस्तावेज शामिल हैं और इन्हीं में से एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड। दरअसल, आज के समय में ये बेहद जरूरी दस्तावेज हैं जिसमें कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं।
{"_id":"67ac8f67110e9b1edb012425","slug":"aadhaar-address-change-process-and-cost-aadhar-mein-address-change-kaise-kare-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Update: आधार कार्ड में अपडेट करवाना चाहते हैं एड्रेस, तो यहां जानें कितने रुपये लगेंगे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Update: आधार कार्ड में अपडेट करवाना चाहते हैं एड्रेस, तो यहां जानें कितने रुपये लगेंगे
Thu, 13 Feb 2025 08:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:20 AM IST
सार
आधार कार्ड में अगर आपको भी पता अपडेट करवाना है तो इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। साथ ही आपको इसके लिए कुछ चार्ज भी देना होता है।
विज्ञापन
आधार में एड्रेस अपडेट करवाने का ये है तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार में एड्रेस अपडेट करवाने का ये है तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं आधार में एड्रेस अपडेट?
स्टेप नंबर 1
- आपने अपना घर बदल लिया है या किसी कारण से आप अपने आधार कार्ड में प्रिंट हुए एड्रेस को बदलवाना चाहते हैं तो आप बदलवा सकते हैं
- आपको इसके लिए सबसे पहले तो अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
- फिर यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
आधार में एड्रेस अपडेट करवाने का ये है तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- अब आपको इस फॉर्म को भरना होता है जिसमें आपको अपनी मांगी गई जानकारियां भरनी होती हैं
- आपको इस करेक्शन फॉर्म में आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम आदि भरना है
- साथ ही इस फॉर्म में ये भी बताएं कि आप कौन सा नया पता अपडेट करवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार में एड्रेस अपडेट करवाने का ये है तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
- अब इस भरे हुए फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज (नया एड्रेस प्रूफ) की कॉपी लगानी होती है
- फिर आपको संबंधित अधिकारी के पास फॉर्म लेकर जाना होता है
- जहां पर पहले आपके बायोमेट्रिक होते हैं और फिर जांच करने के बाद नया एड्रेस अपडेट कर दिया जाता है
- अब कुछ दिनों के भीतर आपका पता अपडेट हो जाता है।
विज्ञापन
आधार में एड्रेस अपडेट करवाने का ये है तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
इतना लगेगा शुल्क
- अगर आप भी अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने जा रहे हैं तो जान लीजिए इसके लिए आपको शुल्क देना होगा। विभाग द्वारा पहले से आधार में चीजें अपडेट करवाने के लिए शुल्क तय है। जैसे, आप अगर नाम अपडेट करवाते हैं या मोबाइल नंबर अपडेट करवाते हैं या फोटो अपडेट करवाते हैं तो हर एक चीज के लिए आपको तय शुल्क देना होता है। इसी तरह आपको एड्रेस अपडेट करवाने के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क आधार सेवा केंद्र पर देना होता है।