पासवर्ड लगाना भूल गए? अपनाएं ये तरीका, बिना आपकी मर्जी के नहीं चलेगा स्मार्टफोन

क्या आप उन दोस्तों या परिवार के सदस्यों से परेशान हैं, जो अक्सर आपके फोन में तांक-झांक करते हैं? अगर जवाब हां है, तो हमारी यह खबर सिर्फ आपके लिए है। दरअसल कई बार हम दोस्तों या परिवार के सदस्यों को फोन चेक करने से मना नहीं कर पाते हैं। लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि फोन में मौजूद हमारे पर्सनल डाटा को वो देख सकें। ऐसे में आज हम इस परेशानी का परमार्नेंट समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे फोन अनलॉक रहने के बावजूद भी कोई बगैर आपके मर्जी के उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता। जी हां, सही पढ़ा आपने। दरअसल आपके एंड्रॉयड फोन में ही एक खास फीचर मौजूद है, जिसे आप कुछ सिंपल टिप्स के जरिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने फोन में मौजूद पर्सनल डाटा को दूसरे लोगों से बचा सकते हैं। तो डालते हैं इन स्टेप्स पर एक नजर।

यह फीचर आएगा बड़े काम
Pin the Screen या Screen Pinning नाम से एक फीचर आपके स्मार्टफोन में मौजूद है। इस फीचर के इस्तेमाल के बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति बिना आपकी मर्जी के फोन को एक्सेस नहीं कर सकता है। यह फीचर एंड्रॉयड 5.0 और उसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध है।क्या है खासियत?
Pin the Screen या Screen Pinning में आप किसी भी एप को लॉक या पिन कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपके फोन में उस एप के अलावा कोई अन्य एप ओपन नहीं होगा, जब तक आप खुद नहीं चाहेंगे। यानी अगर आप किसी को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के लिए अपना फोन दे रहे हैं, तो उस एप को इसमें लॉक या पिन कर दीजिए। इसके बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति इंस्टाग्राम के अलावा आपके फोन के किसी भी दूसरे एप को इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

इन स्टेप्स को करें फॉलो
सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।फोन की सेटिंग्स में आपको Security & Lock स्क्रीन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब यहां प्राइवेसी से जुड़े कई विकल्प दिखाई देंगे। सबसे नीचे आपको Pin the Screen या Screen Pinning नाम का ऑप्शन दिखाई देगा।इस ऑप्शन पर टैप करें और इसे ऑन कर दें।
- स्मार्टफोन की मेमोरी खा रहे फाइलों का चंद सेकंड में चलेगा पता, Whatsapp ला रहा है नया फीचर
- Xiaomi Redmi 9 या Realme C15: 11000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे धांसू स्मार्टफोन?
- लंबी बैटरी और हाईटेक कैमरा से लैस ये 5 स्मार्टफोन्स आएंगे पसंद, कीमत 10000 रुपये से भी कम
- 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Mi 10 की अब Flipkart पर शुरू हुई बिक्री, जानें कीमत