World Photography Day: फोटोग्राफी है आपका पैशन तो इन वेबसाइट पर मोबाइल फोटो अपलोड करके कमाएं पैसे

आज यानी 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) है। विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत 19 अगस्त 1839 को हुई थी जिसकी घोषणा फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज ने की थी। इस खास मौके पर हम आपको मोबाइल फोटोग्राफी से कमाने का तरीका बताएंगे। एक फोटो के लिए आपको कम-से-कम 20 रुपये तक मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कि आप अपनी फोटो को कहां बेचकर पैसे कमा सकते हैं?

StockFood
– अगर आप खाने की फोटोग्राफी करते हैं तो यह वेबसाइट आपका स्वागत करती है। इस वेबसाइट पर फूड की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं और जब भी आपकी फोटो को कोई डाउनलोड करेगा तो आपको पैसे मिलेंगे।

123RF
- आजकल 12 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन में भी 50 मेगापिक्सल तक का लेंस मिल जा रहा है जिसके साथ कई सारे इफेक्ट्स भी मिलते हैं। यदि आप फोन से अच्छी तस्वीरें खींच सकते हैं और अगर आप फोटो से ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं तो 123RF पर अपना अकाउंट बनाएं और फोटो अपलोड कर दें। यह वेबसाइट आपकी फोटो से हुई कमाई का 60% हिस्सा आपको देती है।
- G20: डिजिटल सिक्योरिटी पर अश्विनी वैष्णव ने कहा- सबको साथ आने की तत्काल आवश्यकता है
- Samsung: 200 मेगापिक्सल सेंसर को कहें टाटा बाय, सैमसंग ला रहा है 440 मेगापिक्सल का कैमरा
- World Photography Day 2023: 50MP कैमरा वाले टॉप-5 स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार रु. से कम
- BSNL के टॉप प्रीपेड डाटा प्लान, कीमत 200 रु. से कम