काम की बात: रात में TV, Wi-Fi और चार्जर बंद करें, बिजली बिल होगा कम, सरकार ने दी बड़ी सलाह
Electricity Saving Tips:
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। विभाग के मुताबिक, रात में सोते समय टीवी, वाई-फाई राउटर और मोबाइल चार्जर जैसे उपकरणों को पूरी तरह बंद करके न केवल बिजली बचाई जा सकती है। जानिए ये उपकरण कैसे बिजली बिल बढ़ाते रहते हैं।

अक्सर लोग सोचते हैं कि टीवी को रिमोट से ऑफ कर देने या चार्जर को प्लग में लगा छोड़ देने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हकीकत इससे अलग है। दरअसल, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खपत करते रहते हैं। टीवी, वाई-फाई राउटर और प्लग में लगे चार्जर धीरे-धीरे बिजली खर्च करते हैं, जिसे ‘फैंटम पावर’ या ‘वैंपायर लोड’ कहा जाता है। इन उपकरणों को बंद कर आप बिजली की बचत कर सकते हैं। UPPCL ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बिजली बचाने के तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं कैसे...

टीवी बंद करने से होगी बचत
अगर टीवी को केवल रिमोट से बंद करने के बजाय मेन स्विच से बंद किया जाए, तो उसकी स्टैंडबाय पावर खपत पूरी तरह खत्म हो जाती है। हालांकि यह खपत प्रति दिन कम लगती है, लेकिन पूरे महीने या साल में यह बिजली बिल को बढ़ाने में योगदान देती है। खासकर बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी ज्यादा पावर लेते हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह ऑफ करना ज्यादा फायदेमंद है।

वाई-फाई राउटर भी करता है लगातार बिजली खर्च
वाई-फाई राउटर एक ऐसा डिवाइस है जो आमतौर पर 24 घंटे चालू रहता है। लेकिन रात में जब इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं हो रहा होता, तब इसे ऑन रखना अनावश्यक बिजली खर्च करता है। राउटर को रात में 6-7 घंटे के लिए बंद कर देने से महीने भर में बिजली की अच्छी बचत हो सकती है। इसके अलावा, इससे डिवाइस की लाइफ भी बढ़ती है और ओवरहीटिंग की समस्या भी कम होती है।
- AC ठंडा नहीं कर रहा? सर्विस से पहले घर बैठे ऐसे ठीक करें, बिना खर्च के मिलेगी जोरदार कूलिंग
- Battery: एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान मोबाइल फटा, कहीं आपके भी फोन ने तो नहीं इस तरह की बैटरी?
- भारत में लॉन्च हुई Galaxy Book 6 सीरीज: AI पॉवर और दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स
- अब 28 नहीं पूरे 30 दिन का मिलेगा फायदा: एयरटेल ने 12 प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ाई, भरपूर डेटा के साथ फ्री OTT