Battery: एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान मोबाइल फटा, कहीं आपके भी फोन ने तो नहीं इस तरह की बैटरी?

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 16 Apr 2026 11:55 AM IST
सार

Mobile Phone Blast:

हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के मोबाइल फोन में अचानक विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में बम का शक जताया गया, लेकिन बाद में वजह बैटरी खराबी निकली। जानिए पूरी घटना और इससे बचने के जरूरी टिप्स।

विज्ञापन
mobile blast hyderabad airport lithium ion battery risk safety tips
एयरपोर्ट में फटा मोबाइल फोन - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्कैनिंग के दौरान एक यात्री का मोबाइल फोन अचानक फट गया। यह घटना प्रस्थान गेट पर हुई, जहां सुरक्षा जांच के दौरान बैग में रखा फोन विस्फोट का शिकार हो गया। यात्री की पहचान लक्ष्मण प्रसाद के रूप में हुई है, जो हैदराबाद से रायपुर जाने वाले थे। घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

    बम के शक पर तुरंत रोकीं गईं उड़ानें

    विस्फोट के बाद हालात इतने गंभीर हो गए कि एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियातन घरेलू उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया। सीआईएसएफ कर्मियों ने जले हुए फोन को देखकर पहले इसे बम विस्फोट मान लिया था। इसके बाद तुरंत बम निरोधक उपकरण और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे बैग की जांच की गई। हालांकि, जांच के बाद पता चला कि यह कोई बम ब्लास्ट नहीं था बल्कि मोबाइल में गड़बड़ी के वजह से विस्फोट हुआ था।

    विज्ञापन

    खराब बैटरी बना सकता है ब्लास्ट की वजह

    घटना के बाद पुलिस ने फोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस तरह के मामलों में लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी की खराबी बड़ा कारण होती है। स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली बैटरियां समय के साथ कमजोर हो जाती हैं। अत्यधिक गर्म या ठंडे तापमान में भी इनका प्रदर्शन प्रभावित होता है, जिससे ओवरहीटिंग और विस्फोट का खतरा बढ़ सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है, लेकिन बैटरी की अनदेखी भारी पड़ सकती है। अगर बैटरी पुरानी हो जाए या डैमेज हो जाए, तो यह खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि यूजर्स अपने फोन की बैटरी हेल्थ का ध्यान रखें और समय-समय पर उसकी स्थिति जांचते रहें।

    बैटरी की लाइफ बढ़ाने के खास टिप्स

    मोबाइल बैटरी से जुड़े जोखिम को कम करने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। फोन को बहुत ज्यादा चार्ज या पूरी तरह डिस्चार्ज करने से बचना चाहिए। आमतौर पर बैटरी को 20% से 80% के बीच रखना बेहतर माना जाता है। इसके अलावा, फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हों तो उसे लॉक कर देना, अनावश्यक फीचर्स जैसे GPS बंद रखना और स्क्रीन रिफ्रेश रेट कम रखना बैटरी पर दबाव कम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें