Foldable vs Flip Smartphones: डिजाइन से लेकर मजबूती तक, खरीदने से पहले जरूर जान लें कौन सा स्मार्टफोन बेहतर?

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 04 Dec 2025 02:58 PM IST
सार

Foldable vs Flip Smartphones:

2025 में फोल्डेबल और फ्लिप फोन बाजार में छाए हुए हैं। बड़े-बड़े ब्रांड्स इन दोनों सेगमेंट में नए-नए फोन लॉन्च कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इन दोनों फोन में आपके लिए कौन बेहतर है? आइए जानते हैं फोल्डेबल और फ्लिप फोन में कौन बेहतर है...

Which smartphone better among flip fordable know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

    लोगों में फोल्डेबल और फ्लिप फोन का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इनमें टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन, एक साथ 4-5 एप चलाने की सुविधा, स्टाइलिश डिजाइन और पॉकेट में फिट होने वाला कॉम्पैक्ट साइज जैसी सुविधाएं होती है। इन स्मार्टफोंस की करीब एक लाख रुपये से शुरुआत होती है।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

    Foldable Phone: बड़ी स्क्रीन और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट

    फोल्डेबल फोन बीच से अंदर की ओर फोल्ड होते हैं। यह खुलने पर टैबलेट जैसी बड़ी डिस्प्ले देते हैं और बड़ी स्क्रीन की वजह से वीडियो देखने, गेमिंग, पढ़ाई व मल्टीटास्किंग में शानदार अनुभव मिलता है। हालांकि इन फोन की कीमत साधारण स्मार्टफोन से ज्यादा होती है। इनकी स्क्रीन नाजुक होती है और थोड़ी सी लापरवाही में डैमेज का खतरा रहता है। साथ ही Foldable फोन वजन में भारी और डिजाइन में मोटे महसूस होते हैं।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

    Flip Phone: स्टाइलिश, छोटा और पॉकेट-फ्रेंडली

    Flip फोन ऊपर और नीचे से फोल्ड होते हैं और बंद होने पर एक कॉम्पैक्ट साइज में बदल जाते हैं, जिससे इन्हें साथ में रखना बेहद आसान हो जाता है। अपनी स्टाइलिश डिजाइन के लिए यह युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं। नुकसान की बात करें तो स्क्रीन फोल्डिंग लाइन की वजह से खराब होने का खतरा अन्य के मुकाबले ज्यादा रहता है। कीमत भी सामान्य स्मार्टफोंस की तुलना में अधिक है।

    ये भी पढ़े: पुराना स्मार्टफोन खरीदने से पहले ध्यान दें ये बातें, जानें आसान टिप्स

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें