Battery Life Tips: बैटरी लाइफ बर्बाद कर रही है फोन चार्जिंग की ये आदतें, 90% लोग अब भी हैं अनजान

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 04 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

How To Charge Your Phone:

गलत चार्जिंग की आदतों के वजह से स्मार्टफोन्स में बैटरी जल्दी खराब होने की समस्या आ रही है। आइए जानते हैं फोन चार्ज करने का सही तरीका क्या है।

विज्ञापन
These habits ruining your phone battery learn  right way
Smartphone Charging Tips - फोटो : FREEPIK

    क्या 100% चार्ज करना जरूरी?

    ज्यादातर लोगों का लगता है कि फोन को फुल यानी की 100 % चार्ज करना जरूरी है, लेकिन यह सबसे बड़ा मिथ है। ऐसा करने से बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है, क्योंकि लिथियम-आयन बैटरियां फुल चार्ज होने पर ज्यादा स्ट्रेस झेलती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियम पुरानी निकेल बैटरी के लिए था। अब 80 प्रतिशत तक चार्ज करना बैटरी हेल्थ के लिए अधिक सुरक्षित है। लगातार फोन को 100% तक चार्ज करने से लॉन्ग टर्म में उसकी लाइफ कम हो जाती है।

    mobile charging
    mobile charging - फोटो : अमर उजाला

    पूरी रात चार्ज पर छोड़ना नुकसानदायक

    कई यूजर्स रात में फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। जिससे सुबह बैटरी फुल मिले, लेकिल यह बैटरी के लिए हानिकारक है। पूरा चार्ज होने के बाद भी फोन छोटी-छोटी चार्जिंग साइकिल में बार-बार पावर लेता रहता है, जिससे बैटरी पर ओवरलोड पड़ता है। इतना ही नहीं, फोन गर्म होने की संभावना भी होती है। जिससे बैटरी हेल्थ तेजी से गिर जाती है। यह बैटरी एजिंग की सबसे बड़ी वजह भी मानी जाती है।

    ये भी पढ़े: Tech Explained: क्या Fast Charging सच में बिगाड़ देती है फोन की Battery? जानिए पूरी सच्चाई

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

    गेमिंग और चार्जिंग साथ करने के नुकसान?

    अगर आप गेम खेलते हुए, वीडियो एडिटिंग करते हुए या स्ट्रीमिंग करते समय फोन चार्ज करते हैं, तो बैटरी पर डबल प्रेशर पड़ता है। इस दौरान फोन पहले से ही गर्म रहता है। फिर चार्ज करने से टेंपरेचर और बढ़ जाता है। यह बैटरी को सबसे तेजी से खराब करने वाला कॉम्बिनेशन माना जाता है। हालांकि कुछ महंगे फोन बायपास चार्जिंग या पीडी चार्जिंग फीचर देते हैं, लेकिन सामान्य स्मार्टफोन्स में ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें