WhatsApp Tips: फालतू Photos से भर गई है Phone की मेमोरी? तुरंत बदलें व्हाट्सएप की ये Settings
How To Stop WhatsApp Auto Download:
व्हाट्सएप ग्रुप्स में आने वाले ढेरों फोटो और वीडियो बिना पूछे आपके फोन की गैलरी में सेव हो जाते हैं। यह न सिर्फ फोन के स्टोरेज को भरते रहते हैं बल्कि इंटरनेट डेटा भी बर्बाद करते हैं। जानिए कुछ आसान तरीके जिनसे आप मेमोरी भरने की आफत से छुटकारा पा सकते हैं।

हम सभी के पास व्हाट्सएप पर कुछ ऐसे फैमिली ग्रुप्स या दोस्तों की चैट होती है, जहां दिन भर 'गुड मॉर्निंग' मैसेज और रैंडम वीडियो की बाढ़ आई रहती है। परेशानी तब होती है जब ये तस्वीरें अपने आप डाउनलोड होकर आपके फोन की गैलरी में जमा हो जाती हैं। इससे न केवल फोन का स्टोरेज फुल होता है, बल्कि जरूरी काम के लिए इंटरनेट डेटा भी कम पड़ जाता है। अगर आप भी अपनी गैलरी को इस कबाड़ से बचाना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप में एक छोटी सी सेटिंग बदलनी होगी। आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाएं
सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें। अगर आप Android यूजर हैं, तो ऊपर दाईं ओर दिख रहे 'तीन डॉट्स' पर क्लिक करें और 'Settings' चुनें। वहीं, अगर आप iPhone यूजर हैं, तो स्क्रीन के नीचे दाईं ओर 'Settings' का विकल्प दबाएं। यहीं से आपको मीडिया और प्राइवेसी का कंट्रोल मिलेगा।

Storage and Data को चुनें
सेटिंग्स मेनू खुलने के बाद आपको Storage and Data नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। यह वही सेक्शन है जहां से आप यह तय कर सकते हैं कि व्हाट्सएप आपके फोन में आने वाली फाइलों को कैसे हैंडल करेगा।
- Tech Tips: बिना इस्तेमाल किए भी Instagram खत्म कर रहा है बैटरी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
- YouTube: एक गलती और बंद हो सकती है यूट्यूब से कमाई, जानिए वीडियो से मॉनिटाइजेशन हटने के 7 कारण
- Google Search: भारत में गूगल पर लोगों ने क्यों सर्च किया ये चायनीज नंबर, क्या है 5201314 का मतलब? आप भी जानिए
- YouTube: यूट्यूब से Golden Play Button मिलने के बाद यूट्यूबर की कमाई कितनी बढ़ती है?