YouTube: यूट्यूब से Golden Play Button मिलने के बाद यूट्यूबर की कमाई कितनी बढ़ती है?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 14 Dec 2025 10:54 AM IST
सार

YouTube Subscribers Income:

यूट्यूब पर गोल्डन प्ले बटन मिलना किसी क्रिएटर के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन असली कमाई सब्सक्राइबर पर नहीं, बल्कि वीडियो व्यूज पर निर्भर करती है। जानिए 10 लाख सब्सक्राइबर पार करने वाले क्रिएटर्स साल में कितनी कमाई करते हैं और उन पर कितना टैक्स लगता है।

विज्ञापन
how much youtuber earns after golden play button india income tax
यूट्यूब - फोटो : AI जनरेटेड

    यूट्यूब सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि आज लाखों लोग इसे फुल-टाइम करियर के रूप में चुन रहे हैं। रोजाना करोड़ों वीडियोज अपलोड होते हैं और कई क्रिएटर इससे अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। जब कोई चैनल 1 मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर पूरा कर लेता है, तो उसे गोल्डन प्ले बटन दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस प्ले बटन मिलने के बाद क्रिएटर की इनकम कितनी बढ़ जाती है?

    YouTube
    YouTube - फोटो : अमर उजाला

    कमाई कैसे तय होती है?

    गोल्डन बटन मिलने का मतलब है कि चैनल की पहुंच बड़ी हो चुकी है, लेकिन यूट्यूब पर कमाई का असल आधार व्यूज होते हैं, सब्सक्राइबर या प्ले बटन का लेवल नहीं। आमतौर पर 1,000 व्यूज से करीब $2 यानी लगभग 166 रुपये की कमाई होती है। अगर कोई क्रिएटर लगातार वीडियो डालता है और अच्छे व्यूज मिलते हैं, तो उसकी सालाना कमाई लगभग $4 मिलियन (करीब 35.9 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है।

    YouTube
    YouTube - फोटो : YouTube Music

    सिर्फ Ads से ही नहीं, कई और सोर्स से भी कमाई

    जब चैनल बड़ा हो जाता है, तो कंपनियां सीधे ब्रांड प्रमोशन के लिए संपर्क करती हैं। इससे क्रिएटर को वीडियो में प्रोडक्ट या सर्विस प्रमोट करने पर अतिरिक्त आय मिलती है। यानी गोल्डन बटन सिर्फ एक इनाम नहीं, बल्कि बड़े स्तर की कमाई की शुरुआत का संकेत है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें