WhatsApp Pay: कैसे करें पेमेंट की शुरुआत, एक-एक स्टेप में समझें
विज्ञापन

भारत में व्हाट्सएप का पेमेंट फीचर WhatsApp Pay लॉन्च किया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि व्हाट्सएप से पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कई लोगों ने WhatsApp Pay की शुरुआत भी कर दी है, लेकिन कई लोगों को अभी भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। चलिए हम आपको एक-एक स्टेप में बताते हैं WhatsApp Pay की शुरूआत कैसे करें।

सबसे पहले अपने WhatsApp एप को अपडेट करें। इसके बाद WhatsApp एप को खोलें है और सेटिंग्स में जाएं। वहां आपको Payment का विकल्प दिखेगा।

अब पेमेंट पर क्लिक करने पर New Paymet और Add Payment Method विकल्प मिलेगा। आपको Add Payment Method पर क्लिक करने पर कई सारे बैंकों के नाम दिखेंगे। अब अपने बैंक का चयन करें।
विज्ञापन