घरेलू कंपनी Rapz ने एक साथ लॉन्च किए कई ईयरबड्स

घरेलू ऑडियो एसेसरीज कंपनी Rapz ने बाजार में एक साथ कई ईयरबड्स और नेकबैंड उतारे है। कंपनी के ईयरबड्स की शुरुआती कीमत 899 रुपये और नेकबैंड की शुरुआती कीमत 999 रुपये है। ऑडियो मार्केट में Rapz का मुकाबला शाओमी, रियलमी, पीट्रोन जैसी कंपनियों से है।
Rapz ने भारत में सात ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनमें RAPZ-X1, RAPZ-X1 Pro, RAPZ-X1 Sportz, RAPZ-X2, RAPZ-X2 Pro, RAPZ-X3, RAPZ-X5 शामिल हैं। वहीं नेकबैंड में RAPZ-U1 और RAPZ-U2 का नाम है।
इन सभी नेकबैंड में कॉलिंग और प्ले/पॉज और गूगल/एपल सिरी के लिए असिस्टेंट का सपोर्ट है। वहीं ईयरबड्स में भी टच कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है इन ईयरबड्स और नेकबैंड को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। नेकबैंड को वाटरप्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है।
वायरलेस हेडफोन जल्द होगा लॉन्च
Rapz जल्द ही भारतीय बाजार में अपना वायरलेस हेडफोन लॉन्च करने वाली है। Rapz के अपकमिंग हेडफोन में सिलिकॉन कोटिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। इस हेडफोन में इन-बिल्ट एफएम रेडियो भी मिलेगा।
अपने प्रोडक्ट को लेकर कंपनी के सीईओ रोहित अग्रवाल का कहना है कि, 'आज इंसान अधिकतर समय मोबाइल, कंप्यूटर और गैजेट पर बिता रहा है। ऐसे में व्यस्त लाइफ में लोगों की जरूरत हैंड्सफ्री गैजेट की है लेकिन ज्यादातर वायरलेस ईयरबड्स और नेकबैंड महंगे हैं। ऐसे में हमारी कोशिश है कि हम कम कीमत में लोगों को शानदार प्रोडक्ट दें।'