स्मार्टफोन के वाटरप्रूफ और वाटर रिपेलेंट का मतलब क्या है?

आजकल बाजार में कई तरह के फोन हैं। इनमें कुछ फोन वाटरप्रूफ हैं, तो कुछ वाटर रिपेलेंट या वाटर रेसिस्टेंट सर्टिफिकेट के साथ आते हैं और तीनों का मतलब भी अलग है। हालांकि कुछ स्मार्टफोन यूजर इसे एक ही समझ लेते हैं, जबकि ये तीनों अलग टर्म हैं।

वाटर रेसिस्टेंट
अगर आपका डिवाइस वाटर रेसिस्टेंट से लैस है, तो इसका मतलब है कि फोन के अंदर पानी का जाना काफी मुश्किल है। कई घड़ियों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें पानी की कुछ छींटे पड़ने के बाद भी घड़ी को कोई नुकसान नहीं होता है। इसी तरह वाटर रेसिस्टेंट से लैस स्मार्टफोन्स पर भी पानी की बूंदें पड़ने से कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने फोन को पानी में डालने की भूल करें।

वाटर रिपेलेंट
अगर आपका फोन वाटर रिपेलेंट तकनीकी से लैस है, तो इसका मतलब है कि आपके फोन या डिवाइस पर एक पतली फिल्म चढ़ाई गई है, जो फोन में पानी नहीं जाने देगा। डिवाइस में इस फिल्म को अंदर और बाहर दोनों ओर से लगाया जाता है। ज्यादातर कंपनियां डिवाइस को पानी से बचाने के लिए फोन पर हाइड्रोफोबिक सतह तैयार करती हैं, जिससे डिवाइस के ऊपर पानी का असर नहीं होता। इस तकनीक से लैस डिवाइस सामान्य डिवाइस की तुलना में ज्यादा देर पानी में सही रह सकता है।