आपका क्रेडिट या डेबिट कार्ड हो गया हैक, तो जल्द करें ये काम, नहीं तो लगेगा लाखों रुपये का चूना

आज के जमाने में अधिकतर लोग क्रेडिट या डेबिट कार्ड समेत इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। इस प्रोसेस से लोगों का समय भी बचता हैं। वहीं, लोगों को बैंक भी जाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन तकनीक में विकास होने के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड के मामले बहुत बढ़ गए हैं। आए दिन देखने को मिलता है कि लोगों की जानकारी लीक हो रही हैं और अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। अगर आपके साथ ही भी ऑनलाइन फ्रॉड होता है, तो घबराएं नहीं। हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप होने वाले नुकसान से बच सकते हैं...

बैंक को तुरंत दें जानकारी
जैसे ही आपको अवैध निकासी के बारे में जानकारी मिले तो इसकी सूचना अपने बैंक को जितना जल्दी हो सकें दे। इसके लिए आप अपने बैंक के किसी नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं या फिर कस्टमर केयर से फोन पर बात करके कार्ड के हैक होने की जानकारी दे सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि जितनी जल्दी आप बैंक को जानकारी देंगे उतना जल्दी ही एक्शन लिया जाएगा।

ई-मेल करें
कस्टमर केयर से कार्ड ब्लॉक कराने के बाद अपने बैंक को ई-मेल के जरिए फ्रॉड के बारे में जरूर सूचित करें। ई-मेल में आप सबूत के तौर पर स्कीनशॉट, स्टेटमेंट या मैसेज का स्क्रीनशॉट ई-मेल में अटैच कर सकते हैं।