Smartphone असली है या नकली, चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 04 Oct 2019 03:43 PM IST
How To Know If Your Smartphone Original Or Fake Details here
smartphone fake or real - फोटो : amar ujala

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस समय किफायती से लेकर प्रीमियम फोन (Smartphones) मौजूद हैं। लोगों को भी अपने लिए फोन चुनने में थोड़ी परेशानी होती हैं। इतना ही नहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की सेल में ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन कम कीमत में उपलब्ध हैं।

    लेकिन दूसरी तरफ इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ब्रांडेड कंपनियों के टैग के साथ नकली स्मार्टफोन बेचे जा रहे हैं। तो ऐसे में जरूरी हो जाता है कि जो फोन आप इस्तेमाल कर रहे हैं, कहीं वो नकली तो नहीं है। हम आपको आज ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से पता लगा सकेंगे की फोन नकली है या असली। तो चलिए जानते हैं पूरा तरीका...

    c dot
    c dot

    डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने ऐसा तरीका निकाला है, जिससे लोग आसानी से फोन की गुणवक्ता की जांच कर सकेंगे। अगर आप भी फोन की पहचान करना चाहते हैं, तो आप एक मैसेज के जरिए जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही C-DOT का उपयोग कर सकते हैं।

    IMEI Number
    IMEI Number

    मैसेज के जरिए आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर एंटर कर 14422 पर सेंड कर दें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें