आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है मोबाइल का रेडिएशन ?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 24 Jan 2018 12:39 PM IST
What is Mobile Radiation and How it effect our Health
mobile-radiation

    जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन चुके मोबाइल फोन के रेडिएशन के बारे में जानना भी जरूरी है। यह कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आधुनिक जीवनशैली में मोबाइल फोन सबसे अहम चीज है। हम मोबाइल के बिना एक मिनट भी अलग नहीं रह पाते, लेकिन कभी इन मोबाइल फोन्स से निकलने वाले रेडिएशन के बारे में जाना है? जो न केवल वातावरण में रहने वाले पशु-पक्षियों, बल्कि इंसान की सेहत पर भी बुरा असर करता है।

    mobile-radiation
    mobile-radiation

    दरअसल, हम जिस मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं, उनसे एक विशेष प्रकार की तरंगें (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) निकलती हैं, जिन्हें आम जनजीवन के लिए हानिकारक माना जाता है। मोबाइल रेडिएशन से मानसिक अवसाद समेत कई घातक बीमारियों के होने की आशंका रहती है। अगर आप अपने मोबाइल फोन के रेडिएशन को चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए मोबाइल से *#07# डायल करना होगा। यह नंबर डायल करते ही मोबाइल स्क्रीन पर रेडिएशन संबंधी जानकारी आ जाएगी। इसमें दो तरह से रेडिएशन के स्तर को दिखाया जाता है। एक ‘हेड’ और दूसरा ‘बॉडी’। हेड यानी फोन पर बातचीत करते हुए मोबाइल रेडिएशन का स्तर क्या है और बॉडी यानी फोन का इस्तेमाल करते हुए या जेब में रखे हुए रेडिएशन का स्तर क्या है?

    ravi shankar prasad
    ravi shankar prasad

    संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ‘स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट’ (सार) के तहत किसी भी स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य स्मार्ट डिवाइस का रेडिएशन 1.6 वॉट प्रति किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। शरीर से डिवाइस की 10 मिलीमीटर की दूरी पर भी यह नियम लागू होता है। यदि फोन पर बात करते हुए या जेब में रखे हुए, आपका डिवाइस रेडिएशन की इस सीमा को पार करता है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें