फोन में नहीं आएंगे वायरस, इन 5 ब्राउजर को करें डाउनलोड

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2017 04:37 PM IST
Want to safe browsing try these 5 Browser app
Browser

    एंड्रॉयड फोन में सिक्योरिटी को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है। आए दिन पता चलता है कि फलां ऐप से दुनिया भर के इतने मिलियन यूजर्स प्रभावित हुए हैं। कई बार ये मालवेयर वाले ऐप प्ले-स्टोर से आते हैं, वहीं अधिकांशतः फोन के वेब ब्राउजर के जरिए आते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ब्राउजर के बारे में बताते हैं जिनके जरिए आप सुरक्षित ब्राउजिंग कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें ब्राउजर के नाम।

    Ghostery Privacy Browser
    Ghostery Privacy Browser

    Ghostery Privacy Browser

    इस ब्राउजर को एंड्रॉयड के लिए बहुत ही सेफ बताया गया है। इस ऐप में आपको प्राइवेट ब्राउजिंग का ऑप्शन डिफॉल्ट रूप से मिलता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि जैसे ही आप इस को बंद करते हैं तो पूरी ब्राउजिंग हिस्ट्री और डाटा डिलीट हो जाते हैं। इसके अलावा यह ऐप फास्ट ब्राउजिंग की सुविधा भी देता है।

    Dolphin Zero
    Dolphin Zero

    Dolphin Zero

    एंड्रॉयड मोबाइल के लिए डॉल्फिन जीरो एक मशहूर ऐप है। इसमें भी उपरोक्त ऐप की तरह ही फीचर मिलते हैं। यह ऐप ब्राउजिंग हिस्ट्री के साथ-साथ कैश डाटा भी खुद ही क्लियर कर देता है। इस ऐप में एड ब्लॉक का भी फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें