Whatsapp Tricks: व्हाट्सएप इस्तेमाल का मजा डबल कर देंगी ये शानदार ट्रिक्स, इस्तेमाल करना भी है आसान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 27 Apr 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
These Whatsapp Tricks will double the fun of using WhatsApp know how to use
Whatsapp Tricks - फोटो : अमर उजाला

    सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के दौर में हर कोई आजकल मैसेज और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर यूजर्स की सुविधा और यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जारी हो रहे हैं। हाल ही में व्हाट्सएप ने एक कमाल का फीचर ऑनलाइन स्टेटस हाइड की सुविधा को भी जारी कर दिया था। साथ ही कई और शानदार फीचर्स को जल्द जारी किया जा सकता है। यदि आप भी व्हाट्सएप की इन फीचर्स और ट्रिक के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको व्हाट्सएप की सबसे कमाल की तीन यूजफुल ट्रिक्स बताने वाले हैं, जो आपके व्हाट्सएप मजा डबल कर देंगे। चलिए जानते हैं।

    Whatsapp Tricks
    Whatsapp Tricks - फोटो : iStock

    हाई क्वालिटी में ऐसे भेजें फोटो

    नए फीचर्स के तहत व्हाट्सएप सेटिंग्स में यूजर्स को एक अलग डेडिकेटेड फोटो अपलोड क्वॉलिटी सेक्शन दिया गया है। इसकी मदद से आप हाई क्वालिटी में फोटो को सेंड कर सकते हैं। हाई क्वालिटी फोटो भेजने के लिए आपको आईबटन से सेटिंग्स में जाना होगा। यहां से आपको Storage and data वाले ऑप्शन पर टैप करना है, फिर सबसे नीचे आपको एक नया मीडिया अपलोड क्वॉलिटी वाला ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करने के बाद आपको तीन बेस्ट क्वॉलिटी, ऑटो और डाटा सेवर ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बेस्ट क्वॉलिटी वाले ऑप्शन में सबसे अच्छी क्वॉलिटी में फोटो भेजे जा सकेंगे।

    Whatsapp Tricks
    Whatsapp Tricks - फोटो : iStock

    ऑनलाइन स्टेटस हाइड

    व्हाट्सएप ने ऑनलाइन स्टेटस हाइड करने की सुविधा को भी जारी कर दिया है। इस फीचर को नए प्रायवेसी फीचर के तहत जारी किया गया था। फीचर में आप अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकते हैं, जिसके बाद आपके कॉन्टेक्ट को आपका ऑनलाइन स्टेटस दिखाई नहीं देगा। यानी आप अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेटस को छिपा सकते हैं। इस फीचर को आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन स्टेटस हाइड करने के लिए आपको सेटिंग में जाना है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें