चोरी हुए स्मार्टफोन को खोजने के 3 शानदार तरीके, मुसीबत में आ सकते हैं काम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 12 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Tech tips: 3 great ways to find stolen smartphones
stolen smartphones

    यदि आपका स्मार्टफोन खो जाए अथवा कोई चुरा ले, तो कुछ ऐसी ट्रिक्स हैं, जिनकी मदद से आप अपना फोन ट्रेस कर सकते हैं। स्मार्टफोन में हमारी जानकारी, जैसे- बैंक अकाउंट डिटेल्स, पर्सनल फोटो, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स और कॉन्टेक्ट नबर्स आदि सेव होते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का चोरी होना मतलब हमारी जानकारियों का चोरी होना है। इसके लिए आपको इन तरीकों का प्रयोग करना चाहिए।

    anti theft
    anti theft

    एंटी थेफ्ट अलार्मः

    इसको अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद एक्टिवेट कर लें। इसके बाद यदि कोई और आपका मोबाइल छूने की कोशिश करेगा, तो मोबाइल में तेज अलार्म बजेगा। यदि किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में कोई फोन चोरी करने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत पता चल जाएगा।

    Android Apps
    Android Apps

    लुकआउट सिक्योरिटी एंड एंटीवायरसः

    इस ऐप में गूगल मैप की मदद से लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। यदि चोरी के बाद कोई आपका फोन स्विच ऑफ कर देता है, तो आपको फोन की आखिरी लोकेशन पता चल जाएगी। इससे आपको अपने फोन को ढूंढने में आसानी हो सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें