Tips: क्या टैबलेट ले सकता है लैपटॉप की जगह? खरीदने से पहले जान लें फायदे, नुकसान और सही इस्तेमाल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 17 Apr 2026 07:01 AM IST
सार

लैपटॉप की जगह टैबलेट इस्तेमाल करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन क्या यह बदलाव हर यूजर के लिए सही है? अगर आप भी स्विच करने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लें टैबलेट के फायदे, सीमाएं और किन कामों में यह सच में लैपटॉप को रिप्लेस कर सकता है।

विज्ञापन
tablet vs laptop kya tablet laptop ko replace kar sakta hai
लैपटॉप - फोटो : AI

    टेक्नोलॉजी के बदलते दौर में टैबलेट अब सिर्फ एंटरटेनमेंट डिवाइस नहीं रह गए हैं। आज के मॉडर्न टैबलेट्स में दमदार प्रोसेसर, बड़ी स्क्रीन और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जिससे लोग इन्हें लैपटॉप के विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।

    हालांकि, यह फैसला इतना सीधा नहीं है। आपकी जरूरत और काम के प्रकार पर ही यह निर्भर करता है कि टैबलेट आपके लिए सही रिप्लेसमेंट होगा या नहीं।

    टैबलेट
    टैबलेट - फोटो : Brave Ark

    टैबलेट के फायदे

    सबसे बड़ा फायदा इसकी पोर्टेबिलिटी है। टैबलेट पतले और हल्के होते हैं, जिससे इन्हें बैग में रखना और कहीं भी इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। जो लोग अक्सर ट्रैवल करते हैं या चलते-फिरते काम करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है।

    बैटरी लाइफ भी टैबलेट की एक बड़ी खासियत है। जहां ज्यादातर लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 4 से 8 घंटे तक चलते हैं, वहीं टैबलेट आराम से 8 से 12 घंटे तक साथ निभा सकते हैं। इसका मतलब है कि लंबे सफर या आउटडोर यूज के दौरान चार्जिंग की चिंता कम रहती है।

    टच इंटरफेस टैबलेट को और भी आसान बनाता है। ब्राउजिंग, ई-बुक पढ़ना, फोटो एडिटिंग या वीडियो देखना, इन सभी कामों में टच स्क्रीन काफी सहज अनुभव देती है।

    टैबलेट
    टैबलेट - फोटो : Brave Ark

    टैबलेट की सीमाएं

    जहां टैबलेट कई मामलों में शानदार हैं, वहीं कुछ जगहों पर ये लैपटॉप से पीछे रह जाते हैं। अगर आप वीडियो एडिटिंग, कोडिंग या हाई-एंड गेमिंग जैसे हैवी काम करते हैं, तो टैबलेट आपके लिए सही विकल्प नहीं होगा। ऐसे कामों के लिए अभी भी लैपटॉप ज्यादा ताकतवर और भरोसेमंद साबित होता है।

    कनेक्टिविटी के मामले में भी टैबलेट सीमित होते हैं। लैपटॉप में जहां कई पोर्ट्स मिलते हैं और आप आसानी से एक्सटर्नल ड्राइव या मॉनिटर कनेक्ट कर सकते हैं, वहीं टैबलेट में ज्यादातर काम वायरलेस कनेक्शन पर निर्भर होता है।

    मल्टीटास्किंग भी एक बड़ी चुनौती है। हालांकि टैबलेट अब पहले से ज्यादा पावरफुल हो गए हैं, लेकिन एक साथ कई भारी ऐप्स चलाने या बड़ी फाइल्स को संभालने में लैपटॉप अब भी बेहतर रहता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें